लुधियाना। लुधियाना के फुल्लावाल चौक स्थित सिटी प्लाजा सेंटर रोड पर मसाज की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा करने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना सदर की पुलिस ने बसंत नगर के अर्जुन प्रसाद और मैनेजर सिमरनजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। रेड के दौरान पुलिस को आपत्ति जनक सामान बरामद हुआ। जानकारी के मुताबिक एसएचओ अवनीत कौर गश्त पर थी। उन्हें सूचना मिली कि आरोपी अर्जुन प्रसाद निवासी जवद्दी कलां, बसंत एवन्यू और मैनेजर सिमरनजीत सिंह निवासी गांव संगोवाल एएल-5 लोवर ग्राउंड सिटी सेंटर रोड पर स्पा सेंटर खोलकर लड़कियों से जिस्मफरोशी करवा रहे है। जानकारी के मुताबिक शहर में ऑनलाइन लड़कियों की बुकिंग करके स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का काम किया जा रहा है। इलाके में रहने वाले लोगों ने भी पुलिस से इसकी शिकायत की थी। लोगों की शिकायत के बाद ही पुलिस ने स्पा सेंटर पर रेड की गई।
Police-raid-in-ludhiana-spa-center-they-were-running-prostitution-racket-under-the-guise-of-massage
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)