September 14, 2026 11:35:46
क्या सही दिशा में चल रही पुलिस की जांच, आखिर बाथरुम में ही क्यों फटा बम !

क्या सही दिशा में चल रही पुलिस की जांच, आखिर बाथरुम में ही क्यों फटा बम !

बम बलास्ट में मरने वाला पुलिस का पूर्व हवलदार गगनदीप सिंह

कुछ ही देर पहले नशा तस्करी मामले में जेल से छूटकर आया था बाहर

Dec24,2021 | Enews Team | Ludhiana

वीरवार को लुधियाना कोर्ट कांप्लेक्स की तीसरी मंजिल में हुए बम बलास्ट ने पूरे पजाब वासियों को हैरानी में डाल खड़ा किया है। इस पूरे मामले की जांच में लुधियाना पुलिस के साथ साथ अब केंद्रीय जांच एजेंसियां भी जुट हुई हैं। आज केंद्रीय जांच एजेंसियां की ओर से कोर्ट कांप्लेक्स में बलास्ट वाली जगह पर पहुंच कईं तरह के पेहलुओं पर जांच की और इसके सुराग जुटाने की कोशिश की। लुधियाना पुलिस की ओर से कल ये भी दावा किया गया था कि जिस व्यक्ति के इस बम बलास्ट में चीथडे़ उड़ गए, शायद उसी ने बम बलास्ट किया हो और हो सकता हो कि वो सुसाइड बमर हो। लेकिन इस सब के पीछे भी कईं तरह के सवाल जनता के जहन में घूमते दिख रहे हैं। जैसे कि जिस व्यक्ति की इस बम धमाके में मौत हुई अगर वो इस पूरे बम बलास्ट में शामिल था, तो उसने बाथरुम के अंदर ही जाकर क्यों बम धमाका किया। अगर ये कोई सुसाइड बमर था तो उसने लोगों की भीड़ में ये धमाका क्यों नहीं किया। बड़ा सवाल ये भी है कि आखिर ये धमाका कोर्ट परिसर में ही क्यों किया गया। आज ये भी कुछ संभावनाए सामने आ रही है कि बम धमाके में जाे शख्स मारा गया है, वो पुलिस का पूर्व मुलाजिम था और वे पंजाब पुलिस का पूर्व हवालदार गगनदीप सिंह है। जिसे नशा तस्करों के साथ बडे़ सतर पर संबंध होने के चलते उसे डिस्मस कर दिय गया था। बताया जाता है कि गगनदीप सिंह खन्ना थाने में बतौर मुंशी तैनात था और नशे के मामलों में उसकी एक केस में गिरफतारी हुई थी और दो साल जेल काट कर कुछ ही समय पहले बाहर आया था। बताया जाता है कि उसके परिवार वालों ने टैटू के जरिए उक्त युवक की पहचान की है। लोगों की ओर से जिस तरह कयास लगाए जा रहे हैं,हो सकता है पुलिस के पास उसका सही जबाव भी हो और शायद अगले एक दो दिनों के भीतर इस मामले में पुलिस प्रेसवार्ता भी कर सकती है।

Is The Investigation Of The Police Going In The Right Direction

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं