May 1, 2026 13:48:23

पंजाब में Aap नेता एकजुट, जालंधर बैठक में पार्टी पर्यवेक्षकों को मनीष सिसोदिया के सख्त निर्देश भी जारी

Apr29,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। राज्यसभा में झटका लगने के बाद पंजाब में आम आदमी पार्टी ने ज़मीन स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। जालंधर में पार्टी के पर्यवेक्षकों की बैठक हुई। बैठक का मकसद पिछले चार साल में राज्य सरकार की उपलब्धियों को सीधे जनता तक पहुंचाना, फीड बैक लेना और आगामी रणनीति तैयार करना है। पार्टी महिलाओं को दिये जाने वाली 1000 रुपये और 1500 रुपये की मदद राशि के अलावा अन्य कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर भी काम कर सकते हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए। आपको बताएं कि पार्टी विधायकों और पर्यवेक्षकों की यह बैठक प्रदेश प्रभारी मनीष सिसोदिया ने बुलाई थी। बैठक लगभग साढ़े तीन घंटे तक चली। यह बैठक शुरू में 1,000 ब्लॉक पर्यवेक्षकों के लिए निर्धारित की गई थी, लेकिन बाद में विधायक भी इसमें शामिल हो गए। मनीष सिसोदिया ने कहा कि पार्टी एकजुट है।

सरकार और आम जनता के बीच सेतु

आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि बैठक में पर्यवेक्षकों के काम-काज पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि पर्यवेक्षकों का काम जनता से बात करना, उनकी समस्याओं को सुनना और उन्हें सरकार तक पहुंचाना है। ये लोग सरकार और आम जनता के बीच सेतु का काम करते हैं। इन पर्यवेक्षकों ने जनता के साथ दो दिन बिताए हैं। उन्होंने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी केजरीवाल और मुख्यमंत्री मान के विजन पर काम करते हुए लगातार आगे बढ़ रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। वे पार्टी के काम को जनता तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मान सरकार ने पंजाब में चार साल में वो काम किए हैं जो 1965-70 के दशक में कोई सरकार नहीं कर पाई। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर भी तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा को पार्टियां तोड़ना आता है, देश तोड़ना आता है, ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल करना आता है, लेकिन आम आदमी पार्टी इन छोटी-मोटी बातों से दूर रहकर जनता के विकास पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा

वहीं विधायक देव मान ने कहा कि आज की बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। पार्टी की अब तक हुई बैठकों की समीक्षा की गई। उन्होंने गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में मिली सफलता का जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी मजबूती से आगे बढ़ रही है। विपक्षी दलों द्वारा कराए गए सर्वेक्षण में आम आदमी पार्टी सबसे आगे निकली है। उन्होंने कहा कि 2027 में भगवंत मान के नेतृत्व में पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी। नकोदर से आम आदमी पार्टी की विधायक इंदरजीत कौर मान ने कहा, यह बैठक पिछले चार महीनों से चल रही प्रक्रिया का हिस्सा है। पंजाब में यह चुनावी वर्ष है और हम इसके लिए तैयारी कर रहे हैं। पर्यवेक्षकों ने हर गली-मोहल्ले का दौरा किया है और एक रिपोर्ट तैयार की है। हम इसी रिपोर्ट के आधार पर आगे बढ़ेंगे।

Aap-Leaders-United-In-Punjab-Manish-Sisodia-Issued-Strict-Instructions-To-Party-Observers-At-Jalandhar-Meeting




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023