लुधियाना। लुधियाना के दुगरी में किंग मोबाइल नाम से कवर और असेंसरी का शोरुम चला रहे व्यापारी को गैंगस्टर की धमकी भरी कॉल आई है। जबकि उसकी बहन को भी कॉल आई है। जिसमें हर महीने एक लाख रुपए न देने पर सिर में गोली मारने की धमकी दी गई है। व्यापारी का रोते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। व्यापारी गैंगस्टर के थ्रेट कॉल का जिक्र कर परेशान दिखता है। वो वीडियो में कहता है- मेरे सिर में गोली मार दो पर मेरे परिवार को कुछ मत कहना। दरअसल, व्यापारी कवर किंग मोबाइल शॉप के मालिक सुनील धीर हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लाइव आकर अपना दर्द बयां किया है। सुनील धीर का कहना है कि उनको और उनकी बहन को लगातार धमकी भरी कॉल आ रही है। कॉल कर कहा जा रहा है कि अगर एक लाख रुपए हर महीने नहीं दिए तो भाई और तेरे सिर में गोली मारेंगे। यही नहीं व्यापारी को वाट्सएप व सोशल मीडिया पर उसकी पत्नी व परिवार के लोगों के फोटो लगाकर बैकग्राउंड में अश्लील गाने चलाए जा रहे हैं। उसका कहना है कि उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस एक्शन में आ गई। एसीपी सिविल लाइन सरबजीत सिंह चीमा ने कहा कि मामले की शिकायत मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
अभी नया शोरुम खोला
सुनील धीर ने वीडियो जारी कर कहा- मैंने दुगरी में नई दुकान खोली है। मेरी बहन और मुझे थ्रेट कॉल आई। मेरी बहन विडो है। उसे कहा कि मुझे एक लाख रुपए महीना दे दो। बहन ने विरोध किया तो उसने कहा कि तुझे तब पता चलेगा कि जब तेरे भाई के मत्थे पर गोली मारेंगे। ऐसे धमकी मिलती रही तो यहां काम करना मुश्किल है। व्याारी सुनील धीर ने रोते हुए कहा कि मुझे काम तो करने दो। मैंने किसी का क्या गलत किया है? मैं प्रशासन से बिल्कुल परेशान नहीं हूं। मैं किसी सरकार से परेशान नहीं हूं। मैं मेयर मैडम का धन्यवाद करता हूं, उन्होंने एसीपी को कहा कि हमारे शहर में किसी व्यापारी को इस तरह से तंग नहीं किया जाना चाहिए।
जिसने मारना है मार दो
सुनील धीर ने कहा कि मुझे मारने के लिए थ्रेट कॉल आ रही। मैं गैंग्सटर को कहना चाहता हूं कि उन्हें मेरे से परेशानी है तो मेरे मत्थे पर गोली मार दें। मेरे परिवार को दुखी मत करें। मेरे से अब और नहीं झेला जाता। मुझे मारकर खत्म कर दे। मुझे कोई दिक्कत नहीं। मुझे परेशान कर, लेकिन मेरे परिवार को परेशान न कर। सुनील धीर ने आगे कहा कि वो बहुत परेशान है। मानसिक पीड़ा से गुजर रहे हैं। अगर उसे कुछ होता है तो इसका जिम्मेदार प्रशासन व पुलिस नहीं है बल्कि वो है जो मुझे व मेरे परिवार को धमकियां दे रहा है। मैंने कोई गुनाह नहीं किया है, मैंने बस अपना बिजनेस शुरू किया है।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)