लुधियाना। लुधियाना की गर्लफ्रेंड ने बिहार में जाकर बॉयफ्रेंड की शादी में हंगामा कर दिया। युवती कुएं पर चढ़कर सुसाइड की धमकी देने लगी। उसका कहना था कि मेरा बॉयफ्रेंड किसी और लड़की से शादी कर रहा है। प्रेमिका ने उस पर शादी का झांसा देकर संबंध बनाने और बाद में मुकरने का आरोप लगाया। हंगामे के कारण शादी की रस्मों को रोकना पड़ा और पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। लड़की ने कहा- जिस लड़के के साथ मैं रिलेशनशिप में थी, वह मुझे शादी का झांसा देकर अपने गांव आ गया है। हंगामे के बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया और दोनों पक्षों को थाने लाया गया। आरोपी युवक की पहचान बिहार में सीवान के मैरवा थाना क्षेत्र के छेनी छापर गांव के रहने वाले अजीत कुमार दुबे के रूप में हुई है। वहीं, युवती की पहचान पंजाब के लुधियाना के शिमलापुरी थाना क्षेत्र स्थित न्यू शिमला गांव की रहने वाली अंजलि जायसवाल के रूप में हुई है।
लुधियाना में साथ करते थे काम
अंजलि जायसवाल ने बताया, मैं लुधियाना में जॉब करती हूं। एक साल पहले 2025 के जनवरी में ऑफिस में मेरी मुलाकात अजीत से हुई थी। हम दोनों एक ही कंपनी में काम करते थे। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे रिश्ता प्यार में बदल गया। अंजलि के मुताबिक, मई 2025 से दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। इस दौरान अजीत ने शादी का वादा किया और उसी भरोसे पर उसने शारीरिक संबंध बनाए। अब जब शादी की बात करने लगी तो वह मुकर गया। युवती का आरोप है कि युवक और उसके परिवार वाले कह रहे हैं कि वह दूसरी जाति की है, इसलिए उससे शादी नहीं की जा सकती। मैंने शुरू में साफ कहा था कि अगर शादी करनी है तभी बात करना, वरना मुझसे कोई मतलब मत रखना। उसने बार-बार कहा कि वह मुझसे शादी करेगा। इसी कारण मैंने उस पर भरोसा किया।
शादी की जानकारी मिलने के बाद मैं यहां आई हूं
लुधियाना की युवती ने कहा कि जब मैंने शादी की बात तेज की तो उसके परिवार ने भी मुझे भरोसा दिया। उसकी मां और बहन वीडियो कॉल पर मुझसे बात करती थीं। मुझे संस्कारी लड़की कहती थीं। कहती थी कि शादी हो जाएगी। यहां तक कहा गया कि पहले उसकी बहन की शादी होगी, फिर हमारी शादी कराई जाएगी। मैं इसी भरोसे पर शांत रही। फिर अचानक सोशल मीडिया और गांव के लोगों से पता चला कि लड़के की शादी तय हो गई है। जब शादी की जानकारी मिली तो मेरे पास यहां आने के अलावा कोई रास्ता नहीं था। अगर मैं नहीं आती, तो वह चुपचाप दूसरी शादी कर लेता और मेरी जिंदगी बर्बाद हो जाती।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)