लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में धमाका हुआ है। लुधियाना में ब्लास्ट हुआ है। इंदिरा कॉलोनी में मंगलवार की दोपहर को एक घर में जोरदार धमाका हो गया। धमाका इतना तेज था कि घर के कमरे की छत और दीवारें ढह गईं और घर का काफी सामान जलकर राख हो गया। घर में यह धमाका गैस सिलेंडर में हुआ है। गनीमत यह रही कि ब्लास्ट से पहले घर के अंदर मौजूद लड़की बाहर निकल आई नतीजतन इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाका पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। ओस ब्लास्ट से कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई।
Ludhiana-Blast-Explosion-In-Indira-Colony-Causes-Panic-Roofs-And-Walls-Collapse-Panicking-Residents
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)