October 14, 2026 14:31:49

सांसद अरोड़ा और उनकी पत्नी संध्या अरोड़ा रामायण ज्ञान यज्ञ में हुए शामिल

Oct11,2024 | Desk | Ludhiana

 पूज्य श्री स्वामी सत्यानंद जी महाराज एवं पूज्य भगत हंसराज जी महाराज (बड़े पिता जी) की कृपा एवं पूज्य पिता श्री कृष्ण जी महाराज एवं पूज्य मां रेखा जी महाराज के पावन सान्निध्य में ऋषि नगर में 2 से 12 अक्टूबर तक रामायण ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।


गुरुवार को रामायण ज्ञान यज्ञ में श्री सुंदरकांड पाठ किया गया। सारा पंडाल श्री सुंदरकांड पाठ की चौपाइयों से गूंज उठा। 


इस अवसर पर लुधियाना से सांसद (राज्यसभा) संजीव अरोड़ा अपनी पत्नी संध्या अरोड़ा के साथ इस धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने वहां मौजूद अन्य भक्तों के साथ सुंदरकांड पाठ और रामायण पारायण में हिस्सा लिया।


पूज्य पिता जी महाराज जी ने कहा कि हमने कितने शुभ कर्म किए होंगे। नवरात्र के पावन दिन, उस पर आज सुंदरकांड जी के पाठ का परायण और रामायण जी के परायण में शामिल होने का हमें सुअवसर मिला।


पिता जी महाराज ने कहा कि श्री सुंदरकांड का पाठ सुन्दरता का प्रतीक है। श्री सुन्दरकाण्ड का पाठ बहुत महत्व रखता है। इसकी शुरुआत निराशा से होती है और अंत आशा पर होता है।


कार्यक्रम के बाद सांसद अरोड़ा और उनकी पत्नी ने पूज्य पिता श्री कृष्ण जी महाराज और पूज्य माँ रेखा जी महाराज का आशीर्वाद लिया।

Mp-Arora-And-His-Wife-Sandhya-Arora-Participate-In-Ramayan-Gyan-Yagya




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023