October 13, 2026 08:27:04

वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह की शुक्रवार होगी शादी, इंग्लैंड की किरणदीप संग लेंगे फेरे

Feb9,2023 | Enews Team | Jalandher

जालंधर। वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। हालांकि शादी से संबंधित सारी जानकारी सीक्रेट रखी जा रही है, लेकिन फिर भी सूत्रों के हवाले से पता चला है कि उनका आनंद कारज जालंधर के फतेहपुर दोनां स्थित छठी पातशाही श्री हरगोबिंद साहिब जी की चरण स्पर्श धरती के ऐतिहासिक गुरुघर में कल होने जा रहा है। हालांकि गुरुघर में भी शादी की बुकिंग उनके नाम से नहीं है बल्कि किसी और के नाम से करवाई गई है। -इंग्लैंड की किरणदीप से होने जा रही शादी मिली जानकारी के मुताबिक लड़की एनआरआई है और यह शादी बेहद साधारण तरीके से हो रही है। अमृतपाल की शादी इंग्लैंड की रहने वाली किरणदीप कौर से होने जा रही है। इस संबंध में अमृत पाल सिंह से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। उनके एक करीबी ने कहा कि यह निजी जिंदगी का मामला है, उसके बारे में कोई बात नहीं करेंगे। परिवार से है पुरानी जान पहचान जिस लड़की के साथ अमृतपाल की शादी होने जा रही है, उनका परिवार जालंधर के गांव कुलारां का रहने वाला है। परिवार की अमृतपाल सिंह से पुरानी जान-पहचान है। फिलहाल लड़की के पिता प्यारा सिंह और परिवार इंग्लैंड में सेटल हैं। शादी समारोह के लिए किरणदीप इंग्लैंड से पंजाब आई है।

Warris Punjab De Chief Amritpal Singh Will Get Married On Friday Will Marry Englands Kirandeep




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023