October 13, 2026 16:42:53

ब्रेकिंग न्यूज – कांग्रेस पंजाब अध्यक्ष राजा वड़िंग ने दिया इस्तीफा, राहुल की कॉल के बाद एक्शन, नए कांग्रेस प्रधान पर खींचतान शुरू, सिंगला फ्रंटरनर, चन्नी-रंधावा दिल्ली पहुंचे

Oct1,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब कांग्रेस में चुनाव से पहले नए अध्यक्ष को लेकर खींचतान शुरू हो गई है। प्रभारी सचिन पायलट की रिपोर्ट के बाद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने X(पूर्व ट्विटर) पर खुद को पूर्व कांग्रेस प्रधान लिख दिया है। इधर, संगरूर से पूर्व सांसद विजयइंदर सिंगला का नाम प्रधान पद की दौड़ में सबसे आगे है। हालांकि सिंगला को लेकर पार्टी में अभी से घमासान मचता दिख रहा है। पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी और गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा दिल्ली पहुंच गए हैं। वह दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात करेंगे। चरणजीत सिंह चन्नी गुट राजा वड़िंग को प्रधान पद से हटाने की मांग पर अड़ा हुआ। हालांकि चन्नी ने कहा कि अब नाराजगी दूर हो चुकी है, सब मिलकर काम करेंगे। किसे कब, कहां पर नियुक्त करना है, हाईकमान तय करेगा। वहीं कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि मौसम और प्रधान कभी भी बदल सकता है।

राहुल गांधी ने कहा- इस्तीफा देना होगा
कांग्रेस सोर्सेज के मुताबिक प्रभारी सचिन पायलट की रिपोर्ट के बाद राहुल गांधी ने राजा वड़िंग को फोन कहा कि पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनानी है, तो आपको प्रधान पद से इस्तीफा देना होगा। इसके बाद राजा वड़िंग ने बिना कोई विरोध किया अपना इस्तीफा सौंप दिया। इस्तीफा देने के बाद चंडीगढ़ पहुंचे राजा वड़िंग ने कहा कि कुछ बातें इंटरनल होती हैं, वह सारी बातें नहीं बता सकते। मॉर्निंग वॉक के बाद राजा वड़िंग ने इस्तीफे को लेकर मीडिया से कहा कि अभी मैं वॉक करके लौटा हूं। नहाकर और फ्रेश होने के बाद जानकारी दूंगा। विजयइंदर सिंगला को राहुल गांधी का करीबी माना जाता है। जब इसी साल जुलाई महीने में कांग्रेस में फेरबदल की चर्चा थी तो अध्यक्ष पद के लिए सिंगला का नाम फाइनल था। हालांकि तब हाईकमान ने राजा वड़िंग को ही प्रधानगी पद पर बरकरार रख दिया।

दिल्ली बुला सिंगला को 2027 का प्लान समझा चुका हाईकमान
अब कांग्रेस हाईकमान पूर्व सांसद विजयइंदर सिंगला को नया प्रधान घोषित कर सकती है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, हाईकमान विजयइंदर सिंगला को दिल्ली बुलाकर उनके साथ बैठक कर चुका है। उन्हें 2027 के चुनाव को लेकर पार्टी का पूरा प्लान भी समझाया गया है। दो अक्टूबर, गांधी जयंती के दिन नए प्रधान के नाम का ऐलान हो सकता है। इस बारे में सिंगला ने कहा मुझे प्रधान बनाया जा रहा है, इस का मुझे कोई इल्म नहीं है। मुझे मीडिया से ही पता चला है कि मेरा नाम सबसे आगे है। मैं दिल्ली या चंडीगढ़ नहीं जा रहा हूं, मैं तो अपने हलका संगरूर में कार्यकर्ताओं के साथ जो मीटिंग है, उनमें शिरकत कर रहा हूं। लेकिन पार्टी मुझे कोई भी जिम्मेदारी देगी, मैं कार्यकर्ता के तौर पर भी काम करने को तैयार हूं।

Breaking-News-Punjab-Congress-President-Raja-Warring-Has-Resigned-The-Move-Follows-A-Call-From-Rahul-Gandhi-A-Tussle-Over-The-New-Congress-Chief-Has-Begun-Singla-Is-The-Frontrunner-While-Channi-And-Randhawa-Have-Reached-Delhi




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023