October 13, 2026 17:45:35

पंजाब कांग्रेस प्रभारी का पायलट प्रोजेक्ट, दावेदार नेताओं से मांगी रिपोर्ट, बड़े नेताओं के टिकट कटने की आशंका

Sep22,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब कांग्रेस में सचिन पायलट की एंट्री के साथ ही मिशन यूथ स्टार्ट हो गया। सचिन पायलट ने विधानसभा टिकट के लिए नया फॉर्मूला जारी कर दिया है। पायलट के फॉर्मूले के हिसाब से सर्वे यूथ लीडर्स को सीनियर लीडर्स के मुकाबले 4% की वेटेज दी जा रही है। ऐसे में कई बड़े नेताओं के टिकट कट सकते हैं। टिकट फाइनल करने से पहले हाईकमान की टीम बाकायदा टॉप तीन में रहने वाले नेताओं का इंटरव्यू भी लेगा। हाईकमान इस बार उन नेताओं को चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी में है, जो फील्ड में एक्टिव हैं और पब्लिक से कनेक्ट हैं। इसके लिए सचिन पायलट की टीम ने नेताओं के सोशल मीडिया अकाउंट खंगालने शुरू कर दिए। टिकट के दावेदारों को बाकायदा एक फॉर्म दिया गया है, जिसमें उन्हें अपनी एक्टिविटी व पब्लिक कनेक्ट के बारे में पूरी जानकारी देनी है। पायलट के नए फॉर्मूले से पंजाब कांग्रेस को गुटबाजी के कारण होने वाले नुकसान को कम करने के प्रयोग के तौर पर देखा जा रहा है। पार्टी हाईकमान ने साफ कर दिया कि टॉप तीन में रहने वाले लीडर्स में से ही किसी एक को पार्टी टिकट देगी।
दावेदारों का रिपोर्ट कार्ड मांगा
पंजाब कांग्रेस ने टिकट के चाहवान नेताओं का रिपोर्ट कार्ड मांगा है। रिपोर्ट कार्ड के साथ नेताओं को अपनी एक्टिविटी, पार्टी कार्यक्रमों में भागेदारी, लोगों से मेल मिलाप व सोशल मीडिया अकाउंट्स की जानकारी मांगी जा रही है।
नेताओं का थर्ड पार्टी सर्वे
पार्टी के पास जिन हलकों के नेताओं के आवेदन आ गए हैं उन हलकों में थर्ड पार्टी सर्वे किया जा रहा है। सर्वे में नेताओं के बारे में फीडबैक लेकर उनको टिकट देने की संभावनाओं पर बात की जा रही है। उसके हिसाब से नेताओं को नंबर देकर उनकी लिस्टिंग की जा रही है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक सर्वे में जो टॉप तीन में आएंगे, उनमें से ही टिकट दी जाएगी। पार्टी ने स्पष्ट कर दिया है कि अगर टॉप तीन में कोई यूथ लीडर या सेकेंड लाइन लीडर आता है तो उसे वरीयता दी जाएगी। टिकट सलेक्शन का जो फॉर्मूला बनाया गया है उसमें यूथ लीडर्स को 4% की वेटेज दी जाएगी। इसका सीधा मतलब है कि अगर वर्तमान हलका इंचार्जों या सीनियर नेताओं से यूथ नेताओं के इस सर्वे में 4% नंबर कम भी आए तो सीनियर के बजाय यूथ को तरजीह दी जाएगी।

उदयपुर डेक्लारेशन 50-अंडर-50 लागू होगा
पार्टी के सीनियर नेता ने बताया कि हाईकमान ने साफ कर दिया कि पंजाब चुनाव में पार्टी उदयपुर डेक्लारेशन 50-अंडर-50 पर काम करेगी। उसी के हिसाब से यूथ को टिकट मिलेगी। इस डेक्लारेशन के अनुसार 50 प्रतिशत सीटें 50 वर्ष से कम के नेताओं को दी जानी हैं। इस हिसाब से पंजाब में 60 के करीब सीटों पर पार्टी अंडर-50 नेताओं को उतारेगी।

Punjab-Congress-In-Charges-Pilot-Project-Reports-Sought-From-Aspirants-Apprehension-That-Senior-Leaders-Might-Be-Denied-Tickets




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023