October 13, 2026 18:35:45

लुधियाना पहुंचे सीएम मान, विधानसभा चुनाव से पहले आप का चुनावी कैपेंन लॉन्च, पम्पलेट भी जारी

Sep19,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच आम आदमी पार्टी ने लुधियाना से अपना चुनावी कैंपेन लॉन्च किया। पक्खोवाल रोड स्थित इंडोर स्टेडियम में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पार्टी का चुनावी पम्पलेट जारी किया। सीएम ने कहा कि हमने जितनी गारंटी लोगों को दी उससे ज्यादा काम किया। उन्होंने कहा कि हमने सड़क सुरक्षा योजना के तहत सड़क सुरक्षा फोर्स से हर साल 2700 लोगों की जान बचाई। इसकी तारीफ तो खुद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने की। सीएम मान ने आगे कहा कि भाजपा-अकाली सरकारों के दौरान पंजाब में नशे की समस्या बढ़ी, अब वही लोग नशा विरोधी यात्रा निकाल रहे हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी नशा खत्म करने के नाम पर लोगों से वोट मांगे थे, लेकिन पंजाब से नशा खत्म नहीं हुआ। सीएम भगवंत मान ने कहा कि 1 अक्तूबर को फिर से अगले 3 महीने की टूं-टूं होगी। महिलाओं को पैसे दिए जाएंगे। सभी विरोधियों ने भी फार्म भरे है लेकिन कह कुछ नहीं सकते। कभी विरोधियों ने नहीं खुलकर बताया कि उनका रोड मेप चुनाव में क्या है। इससे पहले पंजाब के AAP प्रभारी मनीष सिसोदिया ने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र ने ईडी-सीबीआई भेजकर खूब कोशिश की कि इनका काम रुक जाए, लेकिन भगवंत मान पर रब का हाथ है। कोई उनका कुछ बिगाड़ नहीं सका। वहीं, कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि 2.68 लाख बूथ सदस्य सरकार के काम घर-घर पहुंचाएंगे और लोगों के मुद्दे सरकार तक ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि जो काम आप सरकार ने किए वो पिछली किसी सरकार ने नहीं किए।

25,332 बूथों तक पहुंचेगा संगठन
AAP के मुताबिक पंजाब में 25,332 बूथ हैं और कैंपेन में 2,68,553 बूथ कमेटी सदस्य शामिल होंगे। कार्यकर्ता घर-घर जाकर सरकार के साढ़े चार साल के काम, योजनाओं और चुनावी गारंटियों की जानकारी देंगे। इसके साथ ही पार्टी का सदस्यता कैंपेन भी चलाया जाएगा। पार्टी ने इस कैंपेन को करीब एक महीने तक चलाने की बात कही है। चुनावी कैंपेन के अगले चरण में मुख्यमंत्री भगवंत मान 20 सितंबर को धूरी में कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाएंगे। इसके बाद बूथ कमेटियों के जरिए पूरे पंजाब में कैंपेन चलाया जाएगा। पार्टी का फोकस सरकार के काम और योजनाओं को सीधे मतदाताओं तक पहुंचाने पर रहेगा।

Cm-Mann-Arrives-In-Ludhiana-Aaps-Election-Campaign-Launched-Ahead-Of-The-Assembly-Polls-And-Pamphlets-Released




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023