सांसद सरबजीत खालसा की तबीयत बिगड़ी, जालंधर अस्पताल में भर्ती कराया, ड्रिप लगी; बाबा बकाला में रक्खड़ पुन्या मेले में जा रहे थे
Aug28,2026
| Enews Team | Punjab
पंजाब। पंजाब में रक्षाबंधन पर रक्खड़ पुन्या मेले में जा रहे सांसद सरबजीत सिंह खालसा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें बाबा बकाला साहिब में होने वाली पंथक कॉन्फ्रेंस में शामिल होना था। रास्ते में तबीयत खराब होने के बाद उन्हें जालंधर के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं, रक्खड़ पुन्या के अवसर पर बाबा बकाला में राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया जा रहा है। इसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान महिलाओं को ‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ के तहत सम्मान राशि जारी करेंगे। योजना के तहत अब तक 76 लाख 5 हजार महिलाएं रजिस्टर्ड हैं।
Mp-Sarabjit-Khalsa-Fell-Ill-And-Was-Admitted-To-A-Hospital-In-Jalandhar-Where-He-Was-Put-On-An-Iv-Drip-He-Was-On-His-Way-To-The-Rakkhar-Punya-Fair-In-Baba-Bakala