August 28, 2026 11:14:19

सौतेले पिता ने बेटी से की अश्लील हरकतें, प्राइवेट पार्ट पर हाथ डाला, गिरफ्तार

Aug27,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना के साहनेवाल इलाके में सौतेले बाप ने नाबालिग छोटी बेटी के साथ अश्लील हकरतें की। यहां तक कि मां के साथ सो रही बेटी की पहले वीडियो बनाई। फिर चुप करके कमरे में घुसा और उसके प्राइवेट पार्ट में हाथ डाल दिया। सौतेले पिता ने जैसे ही बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू की तो मां भी उठ गई। बच्ची ने जब मां को बताया तो वह मुकर गया और कहा कि बच्ची झूठ बोल रही है। सुबह नाबालिग की मां के हाथ उसका मोबाइल लगा, जिसमें आरोपी ने बच्ची की वीडियो बनाई थी। वीडियो देखकर मां को यकीन हो गया कि उसने रात में बच्ची के साथ अश्लील हकरतें की हैं। उसके बाद मां ने अपनी बड़ी बेटी को बुलाकर आरोपी की जमकर पिटाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। थाना साहनेवाल की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिला ने बताया कि वह मूल रूप से बरेली की रहने वाली है, लेकिन बचपन से अमृतसर में रह रही है। यहीं उसकी शादी हुई, जिससे एक बेटा और दो बेटियां हुईं। बाद में पति से तलाक हो गया। करीब 15 साल पहले उसने दूसरी शादी कर ली। महिला अनुसार जब बड़ी बेटी 13 साल की थी, तब सौतेले पिता ने उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। बेटी ने पहले यह बात सहन की और बाद में मां को बताया। हालांकि, मां को शुरुआत में उसकी बात पर विश्वास नहीं हुआ। बाद में जब उसने खुद आरोपी को बेटी के साथ अश्लील हरकत करते देखा तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। लेकिन फिर वे जमानत पर बाहर आ गया और उनका समझौता हो गया था। 

Stepfather-Arrested-For-Obscene-Acts-With-Stepdaughter-Touched-Her-Private-Parts




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us