October 13, 2026 14:58:05

मान साहब पेपर लीक तो बहुत देखे, लेकिन नौकरी रखे बंदे लीक हो जाना पहली बार देखा

- मामला निगम आउटसोर्स पर रखे 1000 से 1200 बंदों के गायब होने का चर्चा में

Aug12,2026 | Yashpal Sharma | Ludhiana


 यशपाल शर्मा, लुधियाना 
मान साहब पेपर लीक होते तो देखें हैं, लेकिन नौकरी रख कर बंदे लीक हो जाने ये पहली बार देखा है। ये तंज लंबे समय से दलित समाज से जुडे़ नेता शिव सोनी की ओर से सोशल मीड़िया पर किकली कलीर दी गाकर सीएम भगवंत मान पर कसा है। जिसमें उन्होंने कहा कि नगर निगम में आउटसोर्स पर 1000 से 1200 बंदा काम कर रहा है और वेतन नगर निगम से ले रहा है, लेकिन वे कहां गायब है। शिव सोनी ने कहा कि खुद मौजूदा निगम कमिश्रर ने अपना स्टाफ लगाकर इन 1000-1200 बंदे ढूंढ कर लाने को कहा है, जो सैलरी तो नगर निगम ले रहे हैं, लेकिन गायब कहां हो गए हैं। आपको बता दें कि नगर निगम में आउटसोर्स पर करीब 1000-1200 के करीब सफाई, सीवर सहित अन्य काम कर रहे हैं और बीते दिनों इन्हें पक्का करने को लुधियाना में विरोध प्रदर्शन भी जोरशोर से हुआ था। लेकिन इसी पूरे मामले को लेकर एक ओर चर्चा बडे़ जोरों पर हैं कि इन आउटसोर्स में रखे अधिकतर बंदे सत्ताधारी पार्टी के नेताओं, कुछ खासमखास दलित समाज के नेताओं व कुछ नगर निगम अफसरों व प्रधानों के सिफारिशी हैं। इन्हें नगर निगम की ओर से वेतन तो आउटसोर्स कंपनी के जरिए हर महीने जारी हो रहा है, लेकिन फील्ड़ में मिस्टर इंडिया बने हुए हैं, जो दिखाई नहीं दे रहे। 
किकली के जरिए किसी बडे़ स्कैम की ओर तो नहीं इशारा 
जिस लिहाज से दलित समाज से जुडे़ सीनियर नेता शिव सोनी की ओर से किकली के जरिए पंजाब के सीएम भगवंत मान को संबोधन कर इस बात का खुलासा किया गया है, उससे जाहिर हो रहा है कि इस आउटसोर्स के पूरे तामझाम में किसी बड़े घोटाले की आशंका तो नहीं। अगर आउटसोर्स पर रखे ये मुलाजिम फील्ड़ में नहीं दिखाई दे रहे तो इसका मतलब आउटसोर्स से इन्हें मिलने वाली सैलरी इन तक नहीं पहुंच रही और इस सैलरी को कोई ओर ही अपनी जेबों में डाल रहे हैं। लेकिन इस पूरे तामझाम में बडे़ बडे़ नेता शामिल हैं, इसलिए चुपचाप में खेल निगम में सालों से जारी है।  

Maan-Sahib-I-ve-Seen-Plenty-Of-Paper-Leaks-But-This-Is-The-First-Time-I-ve-Seen-The-People-Who-Actually-Got-The-Jobs-Leak-Away




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023