August 6, 2026 02:24:18

पंजाब में चरणजीत चन्नी के समर्थन में लगे पोस्टर, लिखा- राजा-बघेल हटाओ, पंजाब कांग्रेस बचाओ; इलेक्शन से पहले खींचतान तेज

Aug5,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर खींचतान तेज होती नजर आ रही है। अब मोगा में राजनीतिक पोस्टर लगाए गए हैं। इनमें ‘राजा-बघेल हटाओ, पंजाब कांग्रेस बचाओ का नारा लिखा है। इसके अलावा एक अन्य पोस्टर में ’चन्नी लाओ, पंजाब बचाओ' लिखा है। इन पोस्टरों के सामने आने के बाद इनके पीछे की मंशा और इन्हें लगाने वालों को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये पोस्टर किस व्यक्ति या संगठन ने लगाए हैं। किसी भी राजनीतिक दल या नेता ने इनकी आधिकारिक जिम्मेदारी नहीं ली है। पोस्टरों को लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। राजनीतिक गलियारों में इन्हें आगामी राजनीतिक घटनाक्रम और संभावित बदलावों से जोड़कर देखा जा रहा है। इन पोस्टरों के पीछे कौन है और इन्हें लगाने का उद्देश्य क्या है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। बता दें कि, पंजाब चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री व जालंधर सांसद चरणजीत चन्नी बागी तेवर दिखा रहे हैं। अब उनकी टक्कर सिर्फ प्रदेश प्रधान अमरिंदर राजा वड़िंग से नहीं बल्कि सीधे हाईकमान से होती नजर आ रही है। हाईकमान के भेजे AICC प्रभारी भूपेश बघेल का वह बायकॉट कर चुके हैं।

Posters-Supporting-Charanjit-Channi-Have-Appeared-In-Punjab-Reading-Remove-Raja-Baghel-Save-Punjab-Congress-Infighting-Intensifies-Ahead-Of-The-Elections




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us