October 13, 2026 19:29:34

पंजाब में कांग्रेस वर्कर भिड़े : एक-दूसरे से मारपीट, कुर्सियां मारीं; प्रभारी बघेल के मुर्दाबाद, चन्नी जिंदाबाद के नारे लगाए

Aug1,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब विधानसभा चुनाव से करीब 7 महीने पहले कांग्रेस की गुटबाजी अब कार्यक्रमों तक पहुंच गई है। पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और प्रदेश कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के बीच चल रही खींचतान का असर कार्यकर्ताओं में भी दिखाई देने लगा है। शनिवार को संगरूर और पटियाला में हुए दो अलग-अलग कार्यक्रमों में दोनों गुट आमने-सामने आ गए। शनिवार को पहले पटियाला के समाना में कार्यक्रम के दौरान चन्नी समर्थकों ने राजा वड़िंग का विरोध कर दिया। उन्होंने वड़िंग की हूटिंग करते हुए चन्नी के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। यहां राजा वड़िंग ने जैसे ही बोलना शुरू किया तो समर्थकों ने चन्नी के हक में नारेबाजी शुरू कर दी। उन्होंने ‘चन्नी लियाओ-पंजाब बचाओ’, 'चन्नी लियाओ-कांग्रेस बचाओ' के नारे लगाए। इससे राजा वड़िंग भड़क गए, उन्होंने पूछा कि क्यों नारे लगा रहे हो। जिसने पार्टी का प्रोग्राम खराब किया, उसके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई होगी। इसके बाद संगरूर के कैलिफोर्निया रिजॉर्ट में कांग्रेस वर्करों में झड़प हो गई। भूपेश बघेल मुर्दाबाद के नारे लगाए। एक-दूसरे पर कुर्सियां मारीं और चरणजीत चन्नी जिंदाबाद के नारे लगाए। इस दौरान कार्यक्रम में वड़िंग, भट्‌ठल और विजयइंदर सिंगला भी मौजूद रहे। हालांकि वडिंग ने कहा कि AAP ने कार्यक्रम को खराब करने के लिए लोग भेजे थे। इधर, सनौर से पूर्व MLA मदनलाल जलालपुर को कांग्रेस से निकाले जाने के बाद पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी अचानक उनके घर पहुंच गए। इस दौरान चन्नी जलालपुर से बातचीत करते नजर आए। उनके साथ पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु भी थे।

Congress-Workers-Clash-In-Punjab-They-Assaulted-Each-Other-And-Hurled-Chairs-Slogans-Of-Down-With-In-Charge-Baghel-And-Long-Live-Channi-Were-Raised




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023