October 13, 2026 20:38:37

ब्रेकिंग न्यूज – सुनील मौदगिल भाजपा के नए लुधियाना प्रधान नियुक्त, हाईकमान ने जारी की लिस्ट, जानिए किस जिले में किसे मिली नियुक्ति

Jul18,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। भारतीय जनता पार्टी की और से लंबे समय से लुधियाना जिला प्रधान बनने की अटकलों को विराम लगा दिया है। हाईकमान की और से लुधियाना जिला प्रधान की कमान भाजपा ते सीनियर नेता सुनील मौदगिल के हाथों में सौंप दी है। इसके साथ साथ कई और जिलों के प्रधान भी नियुक्त किए गए हैं। भाजपा पंजाब की और से विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की जा रही है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा कदम उठाते हुए राज्य के 16 जिलों में नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। यह घोषणा भाजपा पंजाब के प्रदेश महासचिव राकेश राठौर द्वारा जारी एक आधिकारिक पत्र के माध्यम से की गई है। पत्र के अनुसार, यह नियुक्तियां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन और पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों की सहमति से की गई हैं। पार्टी ने आगामी राजनीतिक चुनौतियों को देखते हुए सांगठनिक ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से यह सूची जारी की है।

इन जिलों में भी भी बदले प्रधान

इस संगठनात्मक फेरबदल के तहत अमृतसर रूरल 2 (मजीठा) में कंवरबीर सिंह मंजिल, अमृतसर अर्बन में सलिल कपूर को कमान सौंपी गई है। वहीं, बरनाला जिले की जिम्मेदारी नरिंदर गर्ग नीता को, फरीदकोट की गौरव कक्कड़ को और फाजिल्का की जिम्मेदारी सुखविंदर सिंह काका कंबोज को दी गई है। होशियारपुर जिले में पार्टी ने रूरल क्षेत्र के लिए योगेश सपरा और अर्बन क्षेत्र के लिए सतीश ठाकुर बावा को अध्यक्ष नियुक्त किया है। जालंधर की बात करें तो जालंधर अर्बन में अशोक सरीन हिक्की, जालंधर रूरल नॉर्थ में मनमीत सिंह विक्की और जालंधर रूरल साउथ में जगबीर सिंह बराड़ को जिम्मेदारी मिली है। इसके अलावा कपूरथला में चेतन सूरी, मुक्तसर में सतीश असीजा, रोपड़ में अजयवीर सिंह लालपुरा, संगरूर-1 में मतिंदर सिंह और तरनतारन जिले में सतनाम सिंह भुल्लर को नया जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

Breaking-News-Sunil-Maudgil-Appointed-As-The-New-Ludhiana-Bjp-President-High-Command-Releases-List-Find-Out-Who-Has-Been-Appointed-In-Which-District




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023