October 13, 2026 16:50:24

पूर्व विधायक बैंस और कड़वल में हुआ समझौता, प्रैस कांफ्रेस से पहले ही मिलाया हाथ, गुरुद्वारा साहिब में टेका माथा

Jul17,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना में पिछले कई दिनों से पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस और कांग्रेस नेता कमलजीत सिंह कड़वल के बीच विवाद खत्म हो गया है। कड़वल द्वारा शुक्रवार को प्रैस कांफ्रेस करने से पहले ही दोनों ने हाथ मिलाते हुए राजनीतिक विवाद आखिरकार खत्म कर लिया। दोनों नेता फिर से एक हो गए। दोनों नेता आज शुक्रवार को गुरुद्वारा श्री आलमगीर साहिब पहुंचे, जहां उन्होंने माथा टेका और एक-दूसरे को गले लगाकर अपने मतभेद समाप्त करने का ऐलान किया। दोनों नेताओं ने कहा कि श्री दरबार साहिब के समक्ष उन्होंने अपने सभी गिले-शिकवे भुलाकर एकजुट होकर जनता की सेवा करने का फैसला लिया है। सिमरजीत बैंस ने कहा कि बहुत से लोगों ने हमारा इस्तेमाल करके हमारा प्रयोग किया है। बता दें कि बैंस द्वारा कड़वल पर 82 लाख रुपए उधार का आरोप लगाया था। कड़वल ने दावा किया था कि अगर बैंस सात दिन में सबूत न पेश कर सके, तो वे प्रैस कांफ्रेस करेगें। शुक्रवार को वे समय खत्म होने पर कड़वल ने दोपहर तीन बजे प्रैस कांफ्रेस करने का ऐलान किया था। लेकिन उससे पहले ही दोनों में समझौता हो गया।

दो साल से चल रहा था विवाद

राजनीतिक हलकों के अनुसार, सिमरजीत सिंह बैंस और कमलजीत कड़वल के बीच लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान मतभेद खुलकर सामने आए थे। उस समय उम्मीदवार के समर्थन, चुनावी रणनीति और संगठनात्मक फैसलों को लेकर दोनों नेताओं के बीच दूरी बढ़ गई थी। इसके बाद कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी दोनों अलग-अलग नजर आए और समर्थकों के बीच भी खींचतान बनी रही। यह विवाद करीब डेढ़ से दो वर्ष तक जारी रहा।

Compromise-Reached-Between-Former-Mlas-Bains-And-Kadwal-They-Shook-Hands-Even-Before-The-Press-Conference-And-Paid-Obeisance-At-The-Gurudwara-Sahib




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023