October 13, 2026 14:07:12

ब्रेकिंग न्यूज – भूपेश बघेल की कांग्रेस के बागी गुट को दो-टूक, पंजाब में सिर्फ राहुल गांधी ही एक चेहरा, चन्नी सीएम फेस की मांग दरकिनार

Jul13,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल ने पंजाब से लौटते ही बागी गुट को दोटूक जवाब दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी को CM चेहरा बनाने की मांग को उन्होंने सिरे से खारिज कर दिया है। बघेल ने सोशल मीडिया (X) पर स्पष्ट लिख दिया कि पंजाब में कांग्रेस पार्टी का एक ही चेहरा राहुल गांधी का है। कांग्रस के बागी गुट के लिए यह बड़ा झटका है। इससे पहले बघेल पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर राजा वड़िंग को बदलने की मांग को सिरे से खारिज कर चुके हैं। बघेल ने लिखा कि पंजाब की जनता के मन में कोई भी किंतु और परंतु नहीं है. पंजाब का मतदाता लोकसभा चुनाव की तरह ही विधानसभा चुनाव में श्री राहुल गांधी जी पर भरोसा कर रहा है. कांग्रेस पार्टी का पंजाब में एक ही चेहरा है, वो हैं श्री राहुल गांधी। वहीं बघेल के रवैये को देखते हुए बागी गुट अब सीधे कांग्रेस हाईकमान से मिलकर अपनी बात रखेगा। फिलहाल राहुल गांधी विदेश दौरे पर हैं। उनके 17 जुलाई को लौटने की उम्मीद है। उसी दिन बागी गुट दिल्ली में डेरा डालेगा। राहुल पहले भी एक रैली में सबको टीम बनकर काम करने को कह चुके हैं।

चन्नी खेमे को राहुल के विदेश से लौटने का इंतजार

इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का खेमा राहुल गांधी के विदेश दौरे से लौटने का इंतजार कर रहा है। पंजाब कांग्रेस में चल रही अंदरूनी खींचतान को लेकर चन्नी खेमा राहुल गांधी के सामने अपनी बात रखने की तैयारी में है। सूत्रों के अनुसार, चरणजीत सिंह चन्नी और सुखजिंदर सिंह रंधावा ने राहुल गांधी से मुलाकात के लिए दिल्ली के नेताओं से संपर्क साधा है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने चन्नी खेमे को आश्वासन दिया है कि राहुल गांधी से उनकी बैठक जरूर करवाई जाएगी।

प्रभारी बघेल की रिपोर्ट से पहले काउंटर प्लानिंग

कांग्रेस आलाकमान ने पंजाब में चल रही गुटबाजी को सुलझाने के लिए प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल को छह दिवसीय दौरे पर भेजा था। हालांकि, चन्नी खेमे का आरोप है कि यह दौरा एकतरफा रहा और बघेल ने केवल राजा वड़िंग के करीबियों से मुलाकात की। इसी के चलते चन्नी खेमा अब अपनी रणनीति के तहत आगे बढ़ रहा है। उनकी कोशिश है कि भूपेश बघेल अपनी रिपोर्ट राहुल गांधी को सौंपें, उससे पहले ही वे राहुल गांधी से मुलाकात कर अपनी बात रख दें। चन्नी खेमे का कहना है कि वह हाईकमान को पंजाब कांग्रेस की जमीनी स्थिति से अवगत कराना चाहता है। उनका दावा है कि कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं में मौजूदा नेतृत्व को लेकर नाराजगी है, जिसकी जानकारी राहुल गांधी तक पहुंचाना जरूरी है।

Breaking-News-Bhupesh-Baghel-Delivers-A-Blunt-Message-To-The-Dissident-Congress-Faction-Rahul-Gandhi-Is-The-Only-Face-For-Punjab-Demands-For-Channi-As-The-Cm-Face-Are-Dismissed




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023