October 13, 2026 14:57:31

पंजाब प्रधान बनने के बाद पहली बार लुधियाना पहुंचे केवल ढिल्लों, वर्करों से की मुलाकात, कहा – कैप्टन को साथ लेकर लड़ेगें चुनाव

Jun9,2026 | Enews Team | Punjab

लुधियाना। भाजपा के पंजाब प्रधान बनने के बाद पहली बार केवल सिंह ढिल्लों लुधियाना पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वर्करों से मुलाकात की। वहीं जिला प्रधान रजनीश धीमान और गुरदेव शर्मा देबी ने गुलदस्ते देकर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान केवल सिंह ढिल्लों ने बातों-बातों में स्पष्ट कर दिया कि कैप्टन अमरिंदर सिंह विधानसभा चुनाव में फील्ड में उतरेंगे। केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह पार्टी के बड़े और अनुभवी नेता हैं, विधानसभा चुनाव में उनका मार्गदर्शन पार्टी को मिलेगा। कैप्टन के अब फिट होने वाले बयान व ढिल्लों का उन्हें पंजाब में पार्टी का सबसे अनुभवी नेता बताने से साफ हो जाता है कि केंद्रीय नेतृत्व ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए उतारने का मन बना लिया है। ढिल्लों ने साफ किया कि पंजाब में किसानों की तरक्की के बिना सूबे की तरक्की नहीं हो सकती। इसलिए किसान भाजपा के एजेंडे प्रमुख स्थान रखते हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए केंद्रीय योजनाएं हैं जिन्हें पंजाब की सरकार लागू नहीं कर रही है।

Kewal-Dhillon-Visited-Ludhiana-For-The-First-Time-After-Becoming-The-Punjab-Unit-Chief-He-Met-With-Party-Workers-And-Stated-That-They-Would-Contest-The-Elections-Alongside-Captain




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023