June 6, 2026 10:23:56

कैप्टन की घर वापसी को लेकर वडिंग का बयान, बोले-कैप्टन-हुड्‌डा सीएम रहे, दोनों की अच्छी बॉन्डिंग, बिट्‌टू नॉन परफॉर्मर मंत्री, उनका चैप्टर क्लोज

Jun5,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। कांग्रेस पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर समेत बागी नेताओं की घर वापसी कराने के लिए पार्टी में सुगबुगाहट चल रही है। हरियाणा के पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के बयान से कैप्टन की वापसी की चर्चा पार्टी प्लेटफार्म पर भी हो रही है। कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के हालिया बयान से कैप्टन की वापसी को लेकर जो कयास लगाए जा रहे थे वो अब कहीं न कहीं मिच्यौर होते दिख रहे हैं। राजा वडिंग ने कैप्टन अमरिंदर सिंह और भूपेंद्र हुड्‌डा के बीच हुई बातचीत पर कहा कि दोनों सीएम रहे और दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग है। दोनों पुराने मित्र हैं और दोनों ने साथ मिलकर काम किया है। हो सकता है दोनों की आपस में कोई बात हुई हो। हालांकि राजा वडिंग ने यह स्पष्ट कर दिया कि उन्हें दोनों के बीच बातचीत हुई या नहीं इस बारे में कोई पता नहीं है। वहीं, भाजपा रवनीत सिंह बिट्‌टू को पंजाब की पॉलिटिक्स में उतारने का फैसला कर चुकी है। ऐसे में विपक्षी नेताओं ने रवनीत सिंह बिट्‌टू को घेरना शुरू कर दिया। कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग व आम आदमी पार्टी के नेता व वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने भाजपा में विट्‌टू के करियर को क्लोज बताया। राजा वड़िंग ने बिट्‌टू को नॉन परफॉर्मर मंत्री बताया और कहा कि इसीलिए भाजपा ने उन्हें राज्यसभा सदस्य के लिए दोबारा नामित नहीं किया। उधर, पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने रवनीत सिंह बिट्‌टू को राज्य सभा उम्मीदवार न बनाए जाने पर कहा कि भाजपा ने उन्हें किनारे कर दिया और उनका भविष्य खतरे में आ गया है।

राजा वड़िंग बोले-जाखड़-बिट्‌टू जल्दी एक्स हो गए

कांग्रेस पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर समेत बागी नेताओं की घर वापसी कराने के लिए पार्टी में सुगबुगाहट चल रही है। वहीं पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग भाजपा के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्‌टू पर कटाक्ष कर रहे हैं। राजा वडिंग ने कहा कि जब ये काम नहीं कर पाए तो भाजपा ने इन्हें जल्दी EX कर दिया। वड़िंग का कहना है कि सुनील जाखड़ व बिट्‌टू अब भाजपा के लिए लाइबिलिटीज बन गए हैं। कांग्रेस में उनकी वापस पर राजा वड़िंग ने कहा कि देश की पॉलिटिक्स में कुछ भी संभव है। लेकिन राहुल गांधी 25-30 सालों में सभी लोगों के मन व दिमाग पढ़ चुके हैं। अब कौन और कैसे पार्टी में वापस आना चाहते हैं वो सब जानते हैं।

भाजपा में परफार्म नहीं कर पाए जाखड़-बिट्‌टू

राजा वड़िंग का कहना है कि सुनील जाखड़ और रवनीत बिट्‌टू को राज्यसभा में न भेजना भाजपा का आंतरिक मामला है। उन्होंने कहा कि दोनों नॉन परफॉर्मर हैं इसलिए पार्टी ने दाेनों को उनके पदों से हटाने का फैसला लिया।वडिंग का कहना है कि जाखड़ न कांग्रेस में दफ्तर से बाहर निकले और न ही भाजपा में। वो सिर्फ कमरे में बैठकर बयान देने वाले नेता हैं। इसीलिए भाजपा ने उन्हें प्रधान पद से हटा दिया। इसी तरह रवनीत सिंह बिट्‌टू भी हैं। वो भी सिर्फ बयानबाजी करते हैं। केंद्र में मंत्री रहते हुए ठोस प्रदर्शन नहीं कर पाए तो पार्टी ने उन्हें मंत्री पद से हटाने की तैयारी कर दी।

केंद्रीय मंत्री रहते हुए लड़ते विधायक का चुनाव

राजा वड़िंग ने कहा कि भाजपा रवनीत सिंह बिट्‌टू से अब पीछा छुड़ाना चाहती है इसलिए उन्हें राज्यसभा में नहीं भेजा। उन्होंने कहा कि बिट्‌टू अगर विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं तो केंद्रीय मंत्री रहते हुए भी लड़ सकते थे। पहले भी कई केंद्रीय मंत्री एमएलए का चुनाव लड़ते रहे हैं। उन्होंने कहा कि रवनीत बिट्‌टू आ जाएं जहां से भी चुनाव लड़ना है लड़ें। आनंदपुर साहिब के लोग तो उन्हें पहले ही नकार चुके हैं इसीलिए यहां की सीट छोड़कर लुधियाना गए। लुधियाना में भी लोग उन्हें हरा चुके हैं।

Warrings-Statement-On-Captains-Homecoming-Captain-And-Hooda-Were-Cms-They-Shared-A-Good-Bond-Bittu-Was-A-Non-Performing-Minister-And-His-Chapter-Is-Closed




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023