October 13, 2026 18:49:57

पंजाब निकाय चुनाव में दिग्गजों का जलवा कायम, सीएम के हलके में आप की बड़ी जीत, चमकौर साहिब में चन्नी चमके; वड़िंग को झटका

May29,2026 | Enews Team | Punjab

चंडीगढ़। पंजाब निकाय चुनाव सिर्फ राजनीतिक पार्टियों के लिए ही नहीं, बल्कि कई बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा का सवाल भी बन गए थे। मुख्यमंत्री भगवंत मान से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज नेताओं तक की साख इन चुनावों में दांव पर लगी हुई थी। इस दौरान सीएम के हलके धूरी के नतीजे साफ है कि सीएम पर लोगों को विश्वास है। वहीं, पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने भी अपने दम पर चमकौर साहिब नगर काउंसिल चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं, सुल्लानपुर लोधी में राणा इंद्रप्रताप सिंह सब पर भारी पड़े। उनका ग्रुप सभी पार्टियों से आगे रहा। नगर काउंसिल धूरी, मुख्यमंत्री भगवंत मान का विधानसभा हलका है। यहां की 21 सीटों में से 19 सीटें आम आदमी पार्टी ने जीती हैं। दो सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रहे हैं। जबकि बीजेपी, शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस यहां अपना खाता भी नहीं खोल पाई हैं।

राणा ने कपूरथला में कांग्रेस को दिलाई जीत

कपूरथला नगर निगम चुनाव में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राणा गुरजीत सिंह का दबदबा देखने को मिला। यहां कांग्रेस 50 सीटों में से अब तक 30 सीटें जीत चुकी है। आम आदमी पार्टी को 12 सीटें मिली हैं, जबकि शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी को 3-3 सीटें मिली हैं। 2 निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव जीते हैं। यह आठ नगर निगमों में से एकमात्र ऐसा नगर निगम है, जहां कांग्रेस को सत्ता मिलती दिख रही है। बटाला नगर निगम चुनाव काफी अहम थे। यह हलका आम आदमी पार्टी के उपप्रधान अमनशेर सिंह शेरी कलसी का है। यहां 50 सीटों में से अब तक 26 सीटों के नतीजे सामने आए हैं। इनमें आम आदमी पार्टी को 16, कांग्रेस को 8 और बीजेपी को 2 सीटें जीतने में कामयाबी मिली है।


मोहाली में कुलवंत के बेटे जीते

मोहाली नगर निगम चुनाव विधायक कुलवंत सिंह के साथ ही कांग्रेस के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू के लिए भी खास रहे। दोनों के बेटे चुनावी मैदान में थे। वहीं, आप के वरिष्ठ नेता डॉ. सन्नी आहलूवालिया भी चुनाव लड़ रहे थे। कुलवंत सिंह के बेटे सरबजीत सिंह समाना और सन्नी आहलूवालिया चुनाव जीत गए हैं, जबकि सिद्धू के बेटे का नतीजा आना बाकी है। ओवरऑल आम आदमी पार्टी बढ़त बनाए हुए है।  राणा गुरजीत सिंह के बेटे और पंजाब के आजाद विधायक राणा इंद्र प्रताप सिंह को भी बड़ी सफलता मिली है। नगर काउंसिल सुल्तानपुर लोधी की 13 सीटों में से राणा इंद्र प्रताप सिंह गुट 7 सीटें जीतने में कामयाब रहा है। आम आदमी पार्टी को 5 सीटें मिली हैं, जबकि एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार के खाते में गई है।

Punjab-Civic-Elections-Bigwigs-Dominate-Aap-Wins-Big-In-Cms-Constituency-Channi-Shines-In-Chamkaur-Sahib-Warring-Suffers-Setback




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023