May 6, 2026 16:22:13

राष्ट्रपति से मिले सीएम मान, राघव चड्ढा ने लगाए उत्पीड़न के आरोप, सीएम मान बोले-सात एमपी की मान्यता रद्द हो

May6,2026 | Enews Team | New Delhi

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के बीच चल रही दरार अब राष्ट्रपति भवन तक पहुंच गई है। पंजाब के सीएम भगवंत मान अपने सभी विधायकों के साथ दिल्ली राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मू से मिलने पहुंचे।वहीं उनसे पहले आम आदमी पार्टी छोड़ चुके राज्यसभा सांसद राघव चड्डा, संदीप पाठक, अशोक मित्तल, राजेंद्र गुप्ता ने राष्ट्रपति से मुलाकात की। 

मुलाकात के बाद सांसद राघव चड्ढा ने आप और पंजाब सरकार पर बड़े आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि हमने राष्ट्रपति को बताया कि पंजाब सरकार किस तरह उन सांसदों के खिलाफ बदले की खतरनाक राजनीति के लिए सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल कर रही है, जिन्होंने आप छोड़कर भाजपा जॉइन कर ली है। वर्ल्ड कप विजेता हरभजन सिंह के घर के बाहर आप कार्यकर्ताओं ने पंजाब पुलिस की मदद से गद्दार लिख दिया था। इसके बाद, पंजाब में पद्मश्री राजेंद्र गुप्ता की फैक्टरी का पानी का कनेक्शन काट दिया गया। आप ने संदीप पाठक के खिलाफ भी दुर्भावनापूर्ण और मनगढ़ंत एफआईआर दर्ज करवाईं, और मीडिया के जरिए यह बात फैलाई गई कि उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। मैं आप को बताना चाहता हूं कि उन्होंने विजिलेंस बोर्ड और प्रदूषण बोर्ड की मदद से बदले का एक खतरनाक खेल शुरू किया है, लेकिन इसका अंजाम बहुत बुरा होगा।सूत्रों के मुताबिक, अगला निशाना मैं हूं। पंजाब सरकार ने सोशल मीडिया पर हमें धमकाने के लिए एजेंसियों को हायर किया है। आप यह सब पंजाब सरकार के फंड का इस्तेमाल करके कर रही है। यही वजह है कि मैंने कहा था कि आप भ्रष्ट और समझौता करने वाले लोगों के हाथों में फंसी हुई है।


सीएम मान बोले-पंजाब के साथ धोखा किया

वहीं मुलाकात के बाद सीएम मान ने कहा कि आज राष्ट्रपति के सामने हमने देश में हो रही 'लोकतंत्र की हत्या' के खिलाफ मजबूती से आवाज बुलंद की है। असांविधानिक तरीके से पार्टियों को तोड़ना और ईडी-सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करके दागी नेताओं को भाजपा की 'वाशिंग मशीन' में साफ करना हमारे लोकतांत्रिक ढांचे के साथ सीधा खिलवाड़ है।हमने स्पष्ट कर दिया है कि पंजाब में 'ऑपरेशन लोटस' की घटिया चालें कभी भी कामयाब नहीं होंगी। हमारे विधायक लाखों पंजाबियों की आवाज हैं और पंजाबी कभी गद्दारी बर्दाश्त नहीं करते। आपका लोक सेवक होने के नाते मैं हर पंजाबी को विश्वास दिलाता हूं कि हम जनता के जनादेश और सांविधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए आखिरी सांस तक लड़ेंगे।वहीं आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आप तानाशाही ताकतों के खिलाफ एकजुट है।

Cm-Mann-Met-Rashtrapati-Raghav-Chadha-Alleged-Harassment-Cm-Mann-Said-The-Recognition-Of-Seven-Mps-Should-Be-Cancelled




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023