March 15, 2026 02:13:02

पंजाब विधानसभा में Lpg गैस संकट पर हंगामा, मंत्री लाल चंद ने निंदा प्रस्ताव पेश किया, कल वोटिंग होगी; खैहरा से उलझे आप विधायक

Mar11,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के पांचवें दिन गैस सिलेंडरों की सप्लाई का मुद्दा उठाया गया। इस दौरान मंत्री लाल चंद कटारुचक ने कहा कि इजराइल और अमेरिका के बीच चल रही जंग का असर अब दिखने लगा है। उन्होंने निंदा प्रस्ताव पेश किया, जिसपर अब कल वोटिंग होगी। उन्होंने कहा कि गैस की सप्लाई प्रभावित हो रही है और कमर्शियल गैस की सप्लाई में कटौती भी शुरू हो गई है। साथ ही पंजाब में गेहूं का सीजन शुरू होने वाला है, जिससे आगे और संकट पैदा हो सकता है। मंत्री ने यह भी कहा कि गोदामों में पहले से ही जगह कम है। वहीं इससे पहले प्रश्नकाल समाप्त होते ही सुखपाल सिंह खैहरा के मुद्दे पर सदन में फिर हंगामा हो गया। इस दौरान सदन में “शेम-शेम” के नारे भी लगे। वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि वह मेंबर साहिब आज सदन में मौजूद हैं। उन्होंने सुखपाल सिंह खैहरा के एक इंटरव्यू का जिक्र किया। इसके बाद सदन में फिर “शेम-शेम” के नारे लगने लगे। चीमा ने कहा कि यह व्यक्ति हमारी माताओं-बहनों की कोख तक जाने की बात करता है। कल किसी लग्जरी गाड़ी में बैठा होगा, क्योंकि ये लोग चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं। बंदा बनकर एक मिनट सुन लो। इस पर चीमा और खैहरा के बीच बहस बढ़ गई और दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई।

चीमा ने कहा यह बदमाशी करता है

चीमा ने स्पीकर से कहा कि यह बदमाशी करता है। इस पर आम आदमी पार्टी के विधायक खड़े हो गए। उनका कहना था कि यह पंजाब विधानसभा में बदतमीजी करता है और हमारी औरतों के बारे में गलत बोलता है। जहां मर्जी आ जा, बाहर आ जा। तेरे जैसे कई बदमाशों की बदमाशी निकाली है। चीमा ने कहा कि संविधान बाबा साहिब अंबेडकर ने बनाया है। उसी संविधान के तहत अरुणा चौधरी विधायक और मंत्री बनीं। माफ करना, आपका भी कोई दादा या परदादा मजदूरी करता होगा। यह सुखपाल खैहरा हमारी मजदूरी पर भी टिप्पणी करता है और हमें बंधुआ मजदूर कहता है। उन्होंने कहा कि मुझे गर्व है कि मैं मजदूर के घर पैदा हुआ हूं और केजरीवाल व भगवंत मान ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे निभा रहा हूं। हम पांच बार बजट पेश कर चुके हैं और लोगों की उम्मीदों को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं। बाजवा साहब का धन्यवाद, लेकिन इस पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। यह जिस भी पार्टी में जाता है, वहां गड़बड़ कर देता है। चीमा ने कहा कि मैं सोशल मीडिया पर पढ़ रहा था कि कहीं लिखा था तेल चोरी की, कहीं तिरपाल चोरी करते पकड़े गए और कहीं 12वीं की डिग्री छिपाते पकड़े गए। अगर मन में चोर हो, तभी चीजें छिपाई जाती हैं।

Punjab-Assembly-Erupts-In-Uproar-Over-Lpg-Gas-Crisis-Minister-Lal-Chand-Introduces-Censure-Motion-Voting-To-Take-Place-Tomorrow-Aap-Mla-Clashes-With-Khaira




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023