डेस्क, लुधियाना
आखिरकार नगर निगम की ओर से भदौड़ हाउस में बिल्डिंग बायलॉज की धज्जियां उड़ाकर खड़ी की गई बहु मंजिला इमारत को नगर निगम कमिश्नर नीरू कत्याल गुप्ता के दिशा निर्देशों पर सील कर दिया गया। इस बिल्डिंग पर यह दूसरी बार सील लगाई गई है। आपको बता दे कि यह शॉप कम ऑफिस इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की ओर से अलॉट किया गया था, लेकिन नगर निगम बिल्डिंग ब्रांच की सेटिंग के चलते यहां पर ढाई मंजिल की बजाय ग्राउंड बेसमेंट सहित सात मंजिला इमारत खड़ी कर दी गई। इस बिल्डिंग को इससे पहले पूर्व एटीपी व मौजूदा हेड ड्राफ्टमैन जगदीप सिंह की ओर से सील किया गया था, हालांकि बाद में इस बिल्डिंग को तब एटीपी का चार्ज देख रहे गुरविंदर सिंह लकी ने प्रॉपर्टी मालिक से अंडरटेकिंग लेते हुए इस सील को खुलवा डाला था। इस बिल्डिंग पर एक अन्य लेंटर डालने को शटरिंग की गई थी जिसे निगम टीम की ओर से हटा डाला गया।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)