March 15, 2026 02:11:46

भाजपा के दिग्गज लीडर रहे सतपाल गोसाईं का पोता शिअद में शामिल, बदल सकते हैं सेंट्रल सीट के समीकरण

Mar10,2026 | Enews Team | Ludhiana

पंजाब। पंजाब भाजपा के दिग्गज नेता रहे स्वर्गीय सतपाल गोसाईं के पोते अमित गोसाईं भारतीय जनता पार्टी को अलविदा कहकर शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो गए। अमित गोसाईं को सुखबीर बादल ने अकाली दल में शामिल करवाया। हालांकि इस ज्वाइनिंग को 2027 के विधानसभा चुनाव के साथ जोड़कर देखा जा रहा है। सेंट्रल हल्के को पूर्व डिप्टी स्पीकर स्वर्गीय सतपाल गोसाईं का गढ़ माना जाता है। वहां उनका काफी होल्ड भी है। गोसाईं लोगों के लोकप्रिय नेता भी रह चुके हैं। जिसके चलते चर्चाएं हैं कि आने वाले चुनाव में हल्का सेंट्रल के चुनावी समीकरण बदल सकते हैं। सतपाल गोसाईं की मौत के बाद भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी उनके सेंट्रल हलके में एक्टिव हो गए थे। पार्टी ने उन्हें दो बार विधानसभा चुनाव लड़वा दिया। अमित गोसाईं उसके साथ ही सक्रिय राजनीति से दूर हो गए। अकाली दल ने उन्हें पार्टी में शामिल करके हलका सेंट्रल का इंचार्ज नियुक्त कर दिया।

The-Grandson-Of-Veteran-Bjp-Leader-Satpal-Gosain-Has-Joined-The-Sad-Which-Could-Change-The-Equations-For-The-Central-Seats




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023