March 15, 2026 01:04:48

पंजाब बजट सत्र का पांचवां दिन, कांग्रेस विधायक खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास, सुखपाल खैहरा की पोस्ट पर हंगामा; वित्तमंत्री बोले- नेता विपक्ष ने गालियां निकालीं

Mar10,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब विधानसभा में बजट सत्र का आज चौथा दिन है। हंगामे के बीच कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास हुआ। मेडिकल कॉलेज बनाने को लेकर कांग्रेस और AAP के बीच जमकर बहस हुई। कांग्रेस विधायक तृप्त राजिंदर बाजवा ने सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि मैंने सरकारी मेडिकल कॉलेज पूछे लेकिन यह प्राइवेट बता रहे हैं। इस पर सेहत मंत्री बलबीर सिद्धू ने कहा कि प्राइवेट को भी हम मदद देते हैं। इस पर नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि वह अपने बनाए मेडिकल कॉलेज की बात करें। इस पर मंत्री अमन अरोड़ा जवाब देने के लिए खड़े हुए लेकिन बाजवा ने विरोध किया कि इसका जवाब हेल्थ मिनिस्टर ही दे सकते हैं, कोई दूसरा मंत्री या पार्टी का प्रधान नहीं। इस पर स्पीकर ने संविधान का प्रावधान सुनाया कि किसी भी मामले के लिए सभी मंत्री जवाबदेह हैं। इसको लेकर हंगामा चलता रहा। इस दौरान वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि 75 साल के नेता विपक्ष ने गालियां निकाली हैं। उन्होंने मांग की कि बाजवा माफी मांगें। इन्होंने हमारे लोगों को गालियां दी हैं। ये बदमाशियां कर रहे हैं। इन्हें मेंटल अस्पताल में दाखिल करें। इस हाउस में बदमाशी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रश्नकाल के बाद जीरो ऑवर चल रहा है।

सुखपाल खैहरा की पोस्ट पर बाजवा ने माफी मांगी

इसमें वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने कांग्रेस MLA सुखपाल खैहरा की पोस्ट पर सवाल उठाए। चीमा ने कहा कि इसमें लिखा हुआ है कि 1000 रुपए के लिए गिद्दे डालने वाली सूरमे कहां से पैदा कर लेंगी। चीमा ने पूछा कि क्या माफी मांगोगे। चीमा ने कहा कि अगर हम औरतों और दलित महिलाओं का सम्मान करते हैं तो इसका मतलब ये नहीं कि अगर विरोधी सिल्वर स्पून से पैदा हुए तो उन्हें औरतों के अपमान का हक किसने दिया। इस दौरान कांग्रेस विधायक दल प्रताप बाजवा ने सुखपाल खैहरा की पोस्ट पर खेद जताया। AAP विधायक इंद्रजीत कौर मान ने कहा कि इस पर कार्रवाई होनी चाहिए। ये बताएंगे कि गरीब कैसे सूरमा पैदा करेंगे। इस मुद्दे को राज्य स्तर पर लेकर जाएंगे। इस मामले में कार्रवाई होगी। इसके बाद स्पीकर ने सदन को आधे घंटे के लिए मुल्तवी कर दिया।

स्पीकर ने मोबाइल पर चिंता जताई

इससे पहले स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने मंत्री को कहा कि मोबाइल पर बहुत समय लगा रहे हैं। पेरेंट्स बच्चों को मोबाइल न दें, इस पर क्या सरकार कोई एडवाइजरी दे सकती है। मंत्री ने कहा कि इस बार चर्चा करके हम कोई फैसला लेंगे। मंत्री लालचंद कटारूचक्क ने कहा कि सूबे में 2 महीने में 7500 डिपो अलॉट कर दिए जाएंगे।

कांग्रेस MLA बोले- 25Km रोड 6 साल से बन रही

प्रश्नकाल में कांग्रेस विधायक सुखबिंदर सिंह सुख सरकारिया ने कहा कि उनके हलके में सड़क की लंबाई 25 किलोमीटर है और 6 साल से बन रही है। इसका कारण क्या है। इसके जवाब में मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ का कहना है कि 6 साल की जो देरी हुई, उसमें से 3 साल कांग्रेस के थे। यह काम 2020 दिसंबर में यह काम पूरा होना था। इनकी अपनी सरकार में ही यह काम पूरा नहीं हुआ। इनकी सड़क का भी 70 फीसदी काम हो गया है। जून तक यह सड़क पूरी कर दी जाएगी। 6 मार्च को शुरू हुए बजट सत्र के पहले दिन से सत्ता पक्ष व विपक्ष में तनातनी चलती रही। विधानसभा की कार्यवाही पूरे दिन चलेगी। सोमवार को विपक्ष ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले रखा लेकिन जैसे ही मुख्यमत्री का भाषण शुरु हुआ तो विपक्ष ने वॉकआउट कर दिया था। विपक्ष के सदन से वॉकआउट करने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कांग्रस व अकाली दल को जमकर लताड़ा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार के चार साल का लेखा जोखा पेश किया।


On-The-Fifth-Day-Of-The-Punjab-Budget-Session-A-Censure-Motion-Was-Passed-Against-A-Congress-Mla-And-A-Post-By-Sukhpal-Khaira-Caused-An-Uproar-The-Finance-Minister-Said-The-Opposition-Leader-Had-Abused-Him




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023