डेस्क, लुधियाना
पंजाब सरकार ने चार दिनों के बाद एक बार फिर से आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले की लिस्ट जारी की है। जिसमें 2 आईएएस और 40 पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिए गया हैं। पंजाब सरकार की ओर से जारी किए गए इस तबादला सूची में एक बड़ी बात यह भी है की पहली बार चीफ मिनिस्टर फील्ड ऑफिसर भी दो शहरों में तैनात किए गए हैं। इस सूची में लुधियाना नगर निगम में तैनात जॉइंट कमिश्नर अभिषेक शर्मा का भी तबादला कर दिया गया है, उनकी जगह अमनप्रीत सिंह बतौर ज्वाइंट कमिश्नर लुधियाना नगर निगम में चार्ज देखेंगे। पीसीएस अधिकारी अमरीक सिंह लुधियाना और गुरमीत सिंह पटियाला में चीफ मिनिस्टर फील्ड ऑफिसर के तौर पर चार्ज देखेंगे। जानकारी मुताबिक यह ऑफिसर शहरों की रिपोर्ट चीफ मिनिस्टर को देंगे। फील्ड में आम आदमी पार्टी और विधायकों की कारगुजारी भी इन फील्ड ऑफिसर की रिपोर्ट का हिस्सा रहेंगे। पायल गोयल को असिस्टेंट कमिश्नर डेवलपमेंट लगाया गया है।
2-Ias-And-40-Pcs-Officers-Transferred-Cm-Field-Officers-Posted-In-Ludhiana-And-Patiala
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)