April 24, 2026 22:19:03

विवादों में घिरा एक्सप्रेस वेजिटेरियन, कस्टमर के फास्ट फूड में निकला कॉकरोच

Apr24,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। भारत नगर चौक स्थित रेस्टोरेंट एक्सप्रेस वेजिटेरियन विवादों में घिर गया है। जहां ग्राहक ने फास्टफूड में कॉकरोच निकलने के आरोप लगाए। इस मामले को लेकर जमकर हंगामा हुआ। दरअसल, इस मामले को लेकर ग्राहक ने कर्मियों से शिकायत की। ग्राहक ने वीडियो भी बनाई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि न्यूडल में कॉकरोच निकला है। जिसके बाद ग्राहक ने रेस्टोरेंट के कर्मी को आवाज लगाकर न्यूडल से कॉकरोच निकला दिखाया। वहीं मंजू मित्तल से मामले को लेकर बात करने की कोशिश की गई तो वह कैमरे में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हुई। वहीं देखा जा सकता है कि रेस्टोरेंट संचालक कॉकरोच को निकालकर ले जाता है। वहीं दूसरी ओर रेस्टोरेंट के संचालक से पक्ष पूछना चाहा तो संचालक द्वारा कॉकरोच निकलने को लेकर मना किया गया। वहीं मीडिया कर्मी ने कहा कि उसके पास संचालक द्वारा प्लेट से कॉकरोच निकालने का वीडियो मौजूद है, तभी रेस्टोरेंट का संचालक कहने लगा वीडियो आपके पास होगी। संचालक ने कहा कि कोई जानबूझकर गलत काम नहीं करता। हंगामा होने के बाद संचालक ने कहा कि गलती से कुछ निकल गया होगा, लेकिन उसे इस बारे में ज्यादा ज्ञान नहीं है। संचालक ने कहा कि कमी को आगे से दूर कर लिया जाएगा। संचालक ने मीडिया को कहा कि वह 5 साल से रेस्टोरेंट को चला रहा है। संचालक ने मीडिया कर्मियों को कहा कि वह 5 सालों से यहां पर प्रेस वार्ता करने के लिए आते है और उस दौरान उन्हें भी बढिया खाना परोसा जाता है। ऐसे में अब देखना यह है कि सेहत विभाग की टीम द्वारा रेस्टोरेंट पर कब जांच की जाएगी।

Express-Vegetarian-Embroiled-In-Controversy-After-Customer-Finds-Cockroach-In-Fast-Food




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023