डेस्क, लुधियाना
मेयर कैंप आफिस में मेयर इंद्रजीत कौर व निगम कमिश्नर नीरु कत्याल गुप्ता की अगुवाई में एफ.एंड.सी.सी बैठक मेयर कैंप आफिस में हुई। मीटिंग में 210 प्रस्तावों के वर्क आर्डर जारी किए गए, जिसमें से 98 प्रतिशत काम सड़कों संबंधित रहे। मीटिंग में खास प्रस्ताव स्पेशल अस्सिटैंस टैंडरों के रहे, जिसे 31 मार्च तक पूरा कर पाना जरुरी है। सूत्रों के मुताबिक यह टेंडर करीब एक प्रतिशत कमिशन के खेल पर अटका हुआ था और ये पूरा मामला मीड़िया में उछलने के बाद लोकल बॉडी मंत्री संजीव अरोड़ा ने तुरंत एक्शन लेते हुए ये वर्कआर्डर जारी करने के आदेश दिए थे। जिसके चलते तुरंत एफ.एंड.सी.सी मीटिंग रखी गई थी। बैठक का मुख्य फोकस उन प्रोजेक्टों पर था जिन्हें पूर्व बैठकों में मंजूरी मिल चुकी थी, लेकिन वर्क आर्डर जारी न होने के कारण उनका काम लंबित था। जानकारी के मुताबिक स्पेशल असिस्टैंस के 133 करोड़ से अधिक के टैंडरों में अधिकतर के वर्क आर्डर जारी कर दिए गए। सड़कों और आधारभूत ढांचे के सुधार के लिए करीब 20 टेंडर जारी किए गए थे। इनमें से आठ प्रोजेक्टों के वर्क आर्डर बैठक के दौरान जारी कर दिए गए, जबकि 8 को मंजूरी मिल चुकी हूं। अब केवल 4 एजेंडे लंबित रह गए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि शेष पांच प्रोजेक्ट तकनीकी और कानूनी अड़चनों के कारण अटके हुए थे। कुछ शिकायतों और आपत्तियों के चलते इन पर प्रक्रिया प्रभावित हुई थी। राय और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद नगर निगम ने बुधवार शाम इन प्रोजेक्टों का दोबारा टेंडर लगा दिए हैं, ताकि किसी प्रकार की देरी न हो। इस कदम को पारदर्शिता सुनिश्चित करने और विकास कार्यों को पटरी पर लाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अधिकारियों के माने तो स्पेशल असिस्टैंस के तहत होने वाले कार्य बेहद अहम हैं, क्योंकि इनमें शहर के विभिन्न इलाकों में सड़कों की मजबूती और नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्य शामिल हैं। इससे विकास कार्यों में तेजी आएगी जोकि शहर को विकास की ओर ले जाएगी। इसके अलावा सेंट्रल, नार्थ और वेस्ट हलके की सड़कों के विकास कार्यों के वर्क आर्डर जारी किए गए। नए टयूब्वैल लगाने, नार्थ हलके में बिजली की तारों को शिफ्ट करना और 30 सीवरेजमैनों की आउट सोर्स पर भर्ती करना आदि को हरी झंडी दी गई।
210-Proposals-Cleared-In-F-cc-98-Related-To-Road-Work
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)