February 18, 2026 15:40:23

नगर निगम अगले सप्ताह तक लगा सकता है सॉलिड वेस्ट का 1200 करोड़ का टेंडर

Feb18,2026 | Yashpal Sharma | Ludhiana

डेस्क, लुधियाना

लुधियाना में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट शहर के कचरा प्रबंधन को आधुनिक बनाने के लिए नगर निगम अगले सप्ताह तक 1200 करोड़ का टेंडर लगा सकता है। आपको बता दें कि यह टेंडर अगले 8 सालों के लिए रहेगा और नगर निगम को हर साल इस टेंडर के एवज में 150 करोड रुपए प्रति साल का भुगतान करना होगा। ये प्रोजेक्ट PPP मॉडल पर फोकस है। यह प्रोजेक्ट दैनिक 1100 मीट्रिक टन कचरे को संभालने के लिए डोर-टू-डोर कलेक्शन, ट्रांसपोर्टेशन, सेग्रीगेशन और वैज्ञानिक डिस्पोजल शामिल करता है। प्रोजेक्ट के तहत पूरे शहर में एकीकृत सिस्टम लागू होगा, जिसमें प्राइवेट फर्म द्वारा कचरा उठाना, प्रोसेसिंग और डिस्पोजल शामिल है। अनुमानित सालाना खर्च 140-150 करोड़ रुपये है, जो 8 साल के लिए कुल 1100-1200 करोड़ तक हो सकता है। नगर निगम में इस प्रोजेक्ट को पहले एफएंडसीसी और बाद में हंगामें के बीच निगम सदन में मंजूरी मिल चुकी है। 

टेंडर को लेकर सफाई कर्मचारियों और विपक्ष में रोष

 इस टेंडर से सफाई हजारों कर्मचारियों की नौकरियां खतरे में पड़ सकती है और डोर-टू-डोर कलेक्शन प्राइवेट फर्म को सौंपने से हजारों मुलाजिमों (खासकर वाल्मीकि समुदाय के) की आजीविका खतरे में पड़ने को लेकर कर्मचारी यूनियंस रोष जता रही हैं । वही इस टेंडर में प्रति टन कचरा प्रोसेसिंग रेट ₹3300 बताया गया, जबकि मौजूदा ग्रीनटेक प्रोजेक्ट में ये खर्च ₹950 है। वहीं विपक्ष ने DPR बिना जमीनी पड़ताल के तैयार होने, अनियमितताओं और लोकतांत्रिक चर्चा की अनदेखी का आरोप लगा चुकी है।

The-Municipal-Corporation-May-Issue-A-Tender-Of-Rs-1200-Crore-For-Solid-Waste-By-Next-Week




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023