लुधियाना। लुधियाना के गांव कडियाना कलां स्थित गुरु कृपा राइस मिल में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात चोरों ने मिल के पिछले हिस्से से दीवार फांदकर और रोशनदान तोड़कर अंदर प्रवेश किया और करीब 120 बोरी चावल (प्रत्येक 50 किलो) चोरी कर ली। वारदात को इतनी सफाई से अंजाम दिया गया कि मालिक को इसका पता सुबह पड़ोसी से चला। पुलिस ने धारा 331(4) और 305 BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिल के मालिक सिमरनजोत सिंह ने बताया कि चोरी की यह घटना 16 और 17 फरवरी की दरम्यानी रात को हुई। CCTV फुटेज खंगालने पर पता चला कि रात 11:00 बजे चोर रोशनदान तोड़कर मिल के अंदर दाखिल हुए। रात 02:30 बजे चोर चोरी का माल समेटकर फरार हुए। चोर एक छोटा हाथी (कमर्शियल वाहन) लेकर आए थे जिसे उन्होंने चावल की बोरियों से पूरी तरह ऊपर तक भर लिया और मौके से रफूचक्कर हो गए।
Major-Theft-At-Ludhiana-Rice-Mill-120-Bags-Of-Rice-Stolen
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)