डेस्क, चंडीगढ़
भाजपा के सौरभ जोशी बने चंडीगढ़ के मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर भी भाजपा का होगा लंबे इंतजार के बाद आखिरकार भाजपा ने चंडीगढ़ में एक बार फिर से अपना मेयर बना लिया है । सौरभ जोशी चंडीगढ़ के नए मेयर होंगे। मेरे पद के लिए भाजपा से सौरभ जोशी, आम आदमी पार्टी से योगेश ढींगरा और कांग्रेस से गुरप्रीत गाबी चुनाव मैदान में थे। इस बार यह चुनाव हाथ खड़े करवाकर किया गया । जिसमें भाजपा की उम्मीदवार सौरभ जोशी को सबसे अधिक 18 वोट मिले और वही आप उम्मीदवार को 11 और कांग्रेस के उम्मीदवार को मात्र 7 वोट मिले। जबकि डिप्टी सीनियर डिप्टी मेयर पद पर भी भाजपा के उम्मीदवार जसमनप्रीत सिंह ने जीत हासिल कर ली है और थोड़ी देर में डिप्टी मेयर के नाम का भी ऐलान हो जाएगा।
Breaking-Bjp-Saurabh-Joshi-Becomes-Chandigarh-Mayor-Senior-Deputy-Mayor-Also-From-Bjp
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)