पंजाब। जालंधर के फोलड़ीवाल इलाके में एक स्कार्पियो गाड़ी में अचानक आग लग गई। आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के दौरान ड्राइविंग सीट पर बैठा चालक भी आग की चपेट में आ गया और जिंदा जला है। स्कार्पियो गाड़ी खड़ी थी। बताया जा रहा है कि स्कार्पियो में आग लगी हुई थी। लोगों ने गाड़ी जलती देखी और जब पास पहुंचे तो पता चला कि अंदर एक आदमी जिंदा जल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। ना ही पता चला है कि गाड़ी किसकी थी क्योंकि नंबर प्लेट भी नहीं थी। अंदर बैठा व्यक्ति भी पूरी तरह जल चुका था। आग तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं यह भी अशोक जताई जा रही है कि किसी ने यह काम जानबूझकर किया।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)