March 4, 2026 18:27:13

पंजाब कांग्रेस ने 117 हलकों के कोआर्डिनेटर नियुक्त किए, 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी, पुराने कार्यकर्ताओं और नेताओं को कमान

Jun9,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब कांग्रेस ने साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। पहले चरण में 117 विधानसभा हलकों के कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए गए हैं। काफी समय से इसकी तैयारी चल रही थी। इनकी नियुक्ति से पहले सभी हलकों का पार्टी प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और सीनियर नेताओं ने दौरा किया था और सभी हलकों से फीडबैक लिया गया है। इसके बाद अब तैनाती की गई है। वहीं, पार्टी की कोशिश है कि जो लंबे समय से लोग पार्टी की सेवा कर रहे हैं, उन्हें ही कमान सौंपी जाएगी। पार्टी के महासचिव संदीप संधू की तरफ से आदेश जारी किए गए हैं। जारी की गई लिस्ट के मुताबिक लुधियाना वेस्ट में रमेश जोशी को कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है। वहीं लुधियाना ईस्ट से इंद्रजीत जॉली, साउथ से परमपाल सिंह, आत्म नगर से डॉ. करण सोनी, सेंट्रल से मनीश भारद्वाज, नॉर्थ से प्रशोत्म खलिफा, साहनेवाल से जरनैल सिंह शिमलापुरी, गिल से कुलविंदर सिंह गिल, दाखा से काका सतिंद्र ग्रेवाल को नियुक्त किया है।

Punjab-Congress-Appointed-Coordinators-Of-117-Constituencies-Preparations-For-2027-Assembly-Elections-Command-Given-To-Old-Workers-And-Leaders




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023