June 14, 2026 00:09:50

लुधियाना में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, आईएएस ओजस्वी बने निगम के नए कमिश्नर; नीरू कत्याल गुप्ता का ट्रांसफर

Jun13,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना शहर की प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। लुधियाना नगर निगम की कमान अब नए हाथों में सौंप दी गई है। सरकार द्वारा जारी ताज़ा आदेशों के मुताबिक, 2020 बैच के आईएएस अधिकारी ओजस्वी को लुधियाना का नया नगर निगम कमिश्नर नियुक्त किया गया है। पंजाब सरकार के परसोनल विभाग द्वारा आज 13 जून 2026 को जारी आधिकारिक आदेशों के अनुसार, अब तक लुधियाना नगर निगम कमिश्नर की जिम्मेदारी संभाल रहीं आईएएस नीरू कत्याल गुप्ता (2016 बैच) का ट्रांसफर कर दिया गया है। उन्हें अब 'विशेष सचिव, सामान्य प्रशासन एवं समन्वय' का नया प्रभार सौंपा गया है। उनकी जगह चार्ज संभालने वाले नए कमिश्नर,ओजस्वी पहले से ही शहर के विकास कार्यों से जुड़े रहे हैं। वे इससे पहले 'ग्लाडा' (GLADA - ग्रेटर लुधियाना एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी) में अतिरिक्त मुख्य प्रशासक (Additional Chief Administrator) के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। अब उन्हें सीधे तौर पर स्थानीय सरकार (Local Government) विभाग के हवाले करते हुए लुधियाना नगर निगम की यह अहम जिम्मेदारी दी गई है।

Major-Administrative-Reshuffle-In-Ludhiana-Ias-Officer-Ojasvi-Appointed-As-New-Municipal-Commissioner-Neeru-Katyal-Gupta-Transferred




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023