लुधियाना। लुधियाना में डेयरी मालिकों की और से दूध के दाम बढ़ाने का फैसला लिया है। जिसके चलते अब एक मई से दूध के दाम पांच रुपए बढ़ाए जाएंगे। बढ़ती महंगाई और लेबर संकट के चलते हैबोवाल और ताजपुर रोड डेयरी एसोसिएशन ने संयुक्त बैठक में यह फैसला किया है। जानकारी देते हुए डेयरी एसोसिएशन के प्रधान कुलदीप सिंह लाहोरिया व चेयरमेन परमिंदर सिंह बोबी ने कहा कि ताजपुर रोड और हम्बड़ा रोड दोनों डेयरी कॉम्प्लेक्स की आज साझा बैठक हुई है। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बढ़ते खर्चों के कारण अब दूध सस्ता देना संभव नहीं है। यह बढ़ोतरी की दरें पूरे लुधियाना में लागू होगी। एसोसिएशन के मुताबिक लगातार बढ़ती महंगाई के कारण पशुओं के चारे की कीमतों में इजाफा हुआ है। वहीं लेबर की कमी और मजदूरी में बढ़ोतरी हो रही है। गैस सिलेंडर न मिलने से काम प्रभावित हो रहा है। अंतरराष्ट्रीय हालात का असर के कारण अब डेयरी कारोबार चलाना मुश्किल हो रहा है।
1 मई से ये होंगे नए रेट
65 प्रति किलो वाला दूध अब-70
70 प्रति किलो वाला दूध अब-75
75 प्रति किलो वाला दूध अब-80
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)