लुधियाना। सेक्टर 39 इलाके में चोरों ने शैडोफैक्स कूरियर कंपनी से सवा 2 लाख रुपए की नकदी चोरी कर ली। इसी के साथ साथ कैश लॉकर भी उखाड़ ले गए। यह पूरी वारदात ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। थाना मोती नगर की पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि बुधवार सुबह करीब 1:30 बजे दो नकाबपोश चोर ऑफिस के बाहर पहुंचते हैं। कंपनी के प्रतिनिधि जसजीत सिंह ने बताया कि वे रात 10 बजे ऑफिस लॉक करके गए थे। सुबह जब टीम लीडर अनलोडिंग के लिए पहुंचे, तब चोरी का पता चला। चोरों ने बड़ी चालाकी से शटर का ताला तोड़ा और उसे ऊपर उठाकर अंदर पहुंचे। वीडियो में दोनों संदिग्ध ऑफिस के अंदर घूमते और सीधे उस जगह पहुंचते नजर आ रहे हैं जहां कैश लॉकर रखा था। चोरों ने न तो वहां रखे कीमती पार्सल छुए और न ही किसी अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान को हाथ लगाया। वे सीधे लॉकर उखाड़कर वहां से फरार हो गए।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)