March 28, 2026 01:47:09

लुधियाना निगम बजट: बिना कोरम और सहमति के पांच मिनट में पास किया 1280 करोड़ का बजट, विपक्ष का हंगामा, बिना बातचीत मौके से गए कमिश्नर-मेयर

Mar24,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना नगर निगम का बजट साल 2026-27 पास करने के लिए मंगलवार को गुरु नानक भवन में हाउस मीटिंग आयोजित की गई। इस मीटिंग के दौरान जमकर विवाद हुआ। विवाद के बीच ही पांच मिनट में 1280 करोड़ का नया बजट पास कर दिया गया। हैरानी की बात तो यह है कि इस बजट को पास करने के लिए फोरम पूरा नहीं था और न ही सर्वसहमति जताई गई। जिसके बावजूद बजट पास कर दिया गया। इस दौरान विपक्षी पार्षदों द्वारा जमकर हंगामा भी किया गया। लेकिन बजट पास करते ही निगम कमिश्नर नीरू कत्याल और मेयर प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर मौके से चली गई। दरअसल, बजट पास करने के लिए हाउस के मेंबर्स यानि कि पर्याप्त पार्षदों का होना जरुरी है। लेकिन इस हाउस मीटिंग में आप पार्टी के ही पार्षद पूरे नहीं थे। वहीं विपक्ष के सभी पार्षद मौजूद थे।

कई आपत्तियां, फिर भी बजट कर डाला पास

वहीं इस बजट में कई तरीके से आपत्तियां जताई जा रही है। यह हाउस मीटिंग इसी लिए आयोजित की जाती है, ताकि सभी की आपत्तियों को सुना जा सके और उसी के मुताबिक बजट में बदलाव हो सके। जिससे कि शहर का विकास हो सके। लेकिन यहां पर आपत्तियां सुनना तो दूर बजट की पूरी डिटेल भी पार्षदों को नहीं बताई गई। बिना डिटेल बताए चंद मिनटों में बजट पास कर डाला गया।

बजट के लिए जरिए बनाया ठगी मारने का नया तरीका

वहीं पार्षद पति व कांग्रेस नेता सनी भल्ला ने कहा कि यह बजट सिर्फ ठगी करने का नया तरीका है। दरअसल आप पार्टी को पता है कि अब दोबारा उनकी सरकार नहीं है। यह उनका आखिरी साल है। ऐसे में वह जितना ज्यादा हो सके, उतना पैसा इकट्‌ठा करने में लगे हुए हैं। यह बजट किसी भी सत्र पर पास नहीं हो सकता था। क्योंकि यह नियमों को फॉलो नहीं करता।

Ludhiana-Municipal-Corporation-Budget-1280-Crore-Rupees-Budget-Passed-In-Five-Minutes-Without-Quorum-Or-Consensus-Opposition-Uproar-Commissioner-And-Mayor-Leave-Without-Discussion




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023