February 14, 2026 19:40:44

तीन लाख के करीब पहुंची चांदी की चमक, सोने ने भी पकड़ी तेज रफ्तार; जानें कितनी बढ़ीं कीमतें

Feb4,2026 | Enews Team | New Delhi

नई दिल्ली। देश की सर्राफा बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन तेज उछाल दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी में चांदी की कीमत लगभग तीन लाख रुपये प्रति किलोग्राम के करीब पहुंच गई, जबकि सोना भी नए ऊंचे स्तर पर कारोबार करता दिखा। वैश्विक बाजार के संकेत और डॉलर की कमजोरी के बीच कीमती धातुओं में खरीदारी बढ़ी है। इससे निवेशकों की दिलचस्पी फिर मजबूत हुई है। सर्राफा कारोबारियों के अनुसार चांदी की कीमत 14,300 रुपये उछलकर 2,98,300 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में यह 2,84,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। वहीं 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 7,400 रुपये चढ़कर 1,65,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। एक दिन पहले इसका बंद भाव 1,57,700 रुपये प्रति 10 ग्राम था। दोनों धातुओं में यह उछाल टैक्स सहित कीमतों में दर्ज किया गया।

तेजी की मुख्य वजह क्या बताई जा रही है?

कारोबारियों का कहना है कि वैश्विक बाजार में मजबूती का रुख और अमेरिकी डॉलर की कमजोरी ने सोना–चांदी को सहारा दिया। पिछले हफ्ते आई तेज गिरावट के बाद निवेशकों ने फिर से सुरक्षित निवेश के तौर पर कीमती धातुओं की ओर रुख किया है। बाजार विश्लेषकों के मुताबिक उतार–चढ़ाव और करेक्शन के बाद अब जोरदार रिकवरी देखने को मिल रही है। इंट्रा-डे कारोबार में चांदी में करीब छह प्रतिशत तक उछाल देखा गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्या रहा रुझान?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना और चांदी दोनों मजबूत रहे। स्पॉट सिल्वर 4.28 डॉलर चढ़कर 89.35 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। वहीं सोना 100.03 डॉलर बढ़कर 5,047.07 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा। विश्लेषकों के अनुसार वैश्विक निवेशकों ने भी सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ाई है, जिससे अंतरराष्ट्रीय कीमतों को समर्थन मिला। इसका सीधा असर घरेलू बाजार के भाव पर भी पड़ा।

Silver-Prices-Reached-Close-To-Three-Lakh-Gold-Also-Gained-Momentum-Find-Out-How-Much-The-Prices-Increased




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023