June 13, 2026 14:17:00

अनंत चतुर्दशी पर मुंबई पुलिस को मिला धमकी भरा मैसेज, 34 गाड़ियों में मानव बम, 14 Pak आतंकी भारत में घुसे

Sep5,2025 | Enews Team | Mumbai

मुंबई। महाराष्ट्र की मुंबई में अनंत चतुर्दशी के अवसर पर मुंबई पुलिस को एक धमकी भरा मैसेज मिला है। यह मैसेज मुंबई पुलिस की ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक व्हाट्सऐप नंबर पर भेजा गया था। मैसेज में दावा किया गया है कि शहर की 34 गाड़ियों में मानव बम लगाए गए हैं और धमाके के बाद पूरी मुंबई हिल जाएगी। धमकी भेजने वाले ने खुद को "लश्कर-ए-जिहादी" संगठन का सदस्य बताया है। धमकी में यह भी कहा गया है कि 14 पाकिस्तानी आतंकी भारत में घुस चुके हैं और वे 400 किलो आरडीएक्स से विस्फोट करने वाले हैं, जिससे लगभग 1 करोड़ लोगों की जान खतरे में पड़ सकती है। धमकी के इस गंभीर स्वरूप को देखते हुए मुंबई पुलिस ने तुरंत उच्च सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। पुलिस ने पूरे शहर में सुरक्षा प्रबंध कड़े कर दिए हैं और संभावित खतरों का सामना करने के लिए विशेष टीमें तैनात कर दी हैं। इस खतरे की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए, पुलिस ने धमकी भरे मैसेज के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। सभी एंगल से इसकी सावधानीपूर्वक जांच जारी है।

Mumbai-Police-Received-A-Threatening-Message-On-Anant-Chaturdashi-Human-Bombs-In-34-Vehicles-14-Pak-Terrorists-Entered-India




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023