चंडीगढ़। पंजाब सरकार की और से नए साल के बाद अब सेहत विभाग को भी बड़ा तोहफा दिया हैं। सरकार की और से सेहत विभाग में कई पदों पर नियुक्तियां की है। जबकि उन्हें ज्वाइंनंग लेटर भी दिए गए हैं। चंडीगढ़ स्थित सेक्टर-35 के म्युनिसिपल भवन में आयोजित कार्यक्रम में सीएम भगवंत मान ने आज स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न पदों पर भर्ती कैंडिडेट्स को अपॉइंटमेंट लेटर दिए। इस दौरान 271 स्पेशलिस्ट डॉक्टर, 90 लैब टेक्नीशियन और चतुर्थ श्रेणी के 17 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र दिए। इस मौके पर पंजाब के हेल्थ मिनिस्टर डॉ. बलबीर सिंह भी मौजूद रहे। मान ने नवनियुक्त कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार ने रोजगार मुहैया कराने का वादा किया था, जिसे लगातार पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों का स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत बनाने की ओर ध्यान नहीं था, क्योंकि उनकी नीयत खराब थी। उन्होंने कहा कि पहले के मंत्री अपना इलाज विदेशों में कराते हैं, जबकि आम आदमी को परेशान होना पड़ता था। सेहत सुविधाओं, स्टडी व युवाओं को रोजगार देना मुख्य मकसद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पहले के मंत्री केवल चुनाव नजदीक आने पर ही लोगों के पास आते थे। यहां तक कि चंद नौकरियां भी चुनावों के समय ही प्रदान की जाती थी। लेकिन अब युवाओं को लगातार रोजगार प्रदान किए जा रहे हैं। मान ने राज्य सरकार का फोकस शिक्षा, हेल्थ और रोजगार पर होने की बात को दोहराया।