यशपाल शर्मा, लुधियाना वर्ष 1988 के बाद पंजाब में इस बार बाढ़ को लेकर गंभीर स्थिति बनती दिखाई दे रही है और आने वाले दो-तीन दिन पंजाब के लिए बेहद अहम बताए जा रहे हैं। मौसम विभाग की ओर से मोहाली, रूपनगर, शहीद भगत सिंह नगर और होशियारपुर में बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी हो चुका है। पंजाब में बाढ़ की गंभीर स्थिति के पीछे डेमो का बढ़ता जलस्तर है। खासकर जम्मू कश्मीर और हिमाचल में हो रही भारी बारिश का नुकसान पंजाब को उठाना पड़ सकता है। डेमो से छोड़े जा रहे हैं पानी के चलते पंजाब के 7 जिलों में गंभीर स्थिति बनी हुई है। हालांकि अभी भाखड़ा डैम का जलस्तर खतरे के निशान से करीब 8 फीट नीचे है और इसके चलते पंजाब में बाढ़ की स्थिति कुछ-कुछ काबू में है लेकिन अगर पहाड़ी इलाकों में और अधिक बारिश पड़ती है और पंजाब में भी बारिश का आलम रहता है तो इससे भाखड़ा डैम के जलस्तर बढ़ने से बड़ी दिक्कत पंजाब के कई जिलों को झेलनी पड़ सकती है। ऐसी स्थिति में भाखड़ा डैम भी कहर मचा सकते है। मौसम विभाग की ओर से पंजाब के साथ-साथ जम्मू कश्मीर में 2 अक्टूबर तक ऑरेंज अलर्ट और हिमाचल प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया गया है । ऐसे में मौसम विभाग की ओर से जारी यह अलर्ट पंजाब में बाढ़ की स्थिति को गंभीर बनते दिखाई दे रहे हैं। सुखना लेक के दो फ्लड गेट खोले गए
सुखना लेक में जलस्तर बढ़ने के बाद दो फ्लड गेट खोले गए हैं। जिसके बाद पटियाला के उंतसर, नन्हेरी, संजरपुर, लछरु, कमालपुर, रामपुर, सौंता, मारु, चमरु, भस्मरा, जलाह खेड़ी, राजू खेड़ी, हादाना, पुर, सिरकप्परा में लोगों को अलर्ट रहने की हिदायत दी गई है। भाखड़ा बांध में आज का जलस्तर
आज भाखड़ा बांध का जलस्तर खतरे के निशान से महज 8 फीट ही नीचे रह गया है। भाखड़ा का जलस्तर सुबह 1671.89 फीट आंका गया, जबकि खतरे का निशान 1680 निर्धारित है। भाखड़ा बांध के चारों फ्लड गेट चार-चार फुट तक खोला गए हैं। वहीं, भाखड़ा बांध में पानी की आमद 50524 क्यूसेक है।
The-Next-Two-Three-Days-Are-Crucial-For-Punjab-Due-To-The-Serious-Flood-Situation
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)