October 13, 2026 16:44:57

निगम सदन में

Oct19,2019 | Yashpal sharma | ludhiana

ई न्यूज पंजाब,लुधियाना "मॉडल युवा संसद" का दूसरा दिन पूरे जोश और उत्साह के साथ आरंभ हुआ। इसका मुख्य उद्धेश्य नव-ऊर्जा से भरपूर युवाओं को देश में मौजूद समस्याओं पर विचार-विमर्श एवं उनके हल खोजने हेतु एक मंच प्रदान करना है। सत्र का आरंभ देश के अलग-अलग कोनों से आये प्रतिनिधियों की ऊर्जा एवं जोश के साथ हुआ। लोकसभा के प्रमुख दो ऐजेंडे रहे ; जिसमें पहला ऐजेंडा हाल ही में सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को दिए गए 10% आरक्षण की समीक्षा एवं दूसरा ऐजेंडा नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत भारतीय शिक्षा प्रणाली की समीक्षा रहा। इस मौके पर आयोजित पैनल-चर्चा ज्ञान वृद्धि का केंद्र बनी। जिसमें मौजूद कमल शर्मा (पूर्व प्रदेशाध्यक्ष , बीजेपी) , मनोरंजन कालिया (पूर्व कैबिनेट मंत्री , पंजाब) , जितेंद्र मित्तल के साथ पवन दिवान (चेयरमैन , पंजाब लार्ज इंडस्ट्री डेवलपमेंट बोर्ड) , विमल सम्बली (प्रेस सचिव , मुख्यमंत्री) और मनीष तिवारी (सांसद) ने अपने राजनैतिक विचार साझा किए। इस पश्चात आयोजित प्रश्नोत्तरी राउंड में मेहमानों ने प्रतिनिधियों के जिज्ञासा भरे प्रश्नों का उत्तर दिया।"मॉडल युवा संसद" पंजाब यूनिवर्सिटी के छात्र रवितेज सिंह , करिश्मा कपूर , पारस आहलुवालिया , साहिल अरोड़ा द्वारा की गई एक सराहनीय पहल है ।

rtyhk




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023