October 13, 2026 13:11:41

जीवेशु अहलूवालिया के वन नाइट स्टैंड अप कॉमेडी इवेंट में छूटे हंसी के फुव्वारे

Oct4,2019 | Yashpal sharma | ludhiana

ई न्यूज पंजाब, लुधियाना स्टैंड अप काॅमेडियन जीवेशु अहलूवालिया की ओर से गुरु नानक देव भवन में वन नाइट स्टैंड अप कॉमेडी इवेंट का आयोजन रोनिक नरुला की ओर से आयोजित किया गया। जिसमें काॅमेडियन जीवेशु अहलूवालिया ने जिंदगी के घटने वाली विभिन्न तरह की घटनाओं को अपने कॉमेडियन अंदाज में शेयर कर सबको लोटपोट होने पर मजबूर कर दिया। गुरु नानक देव भवन का पूरा हॉल इस कार्यक्रम दौरान हाउस फुल दिखाई दिया। काॅमेडियन जीवेशु अहलूवालिया विभिन्न शैलियों में 2000 से अधिक शो किए हैं। बोर्ड रूम से सबसे बड़े क्लबों, कॉलेजों, कॉरपोरेट्स, ऑडिटोरियम और कॉमेडी फेस्टिवल तक का उनका सफर उन्हें भारत के हर कोने और अन्य देशों जैसे ऑस्ट्रेलिया, बहरीन, सिंगापुर, दुबई, दोहा, थाईलैंड, फिलीपींस, चीन, स्पेन तक ले गया है। उन्होंने रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण द्वारा अभिनीत फ़िल्म "तमाशा" से अपनी बॉलीवुड की शुरुआत की। जिसका निर्देशन इम्तियाज़ अली ने किया और उसके बाद मुदस्सर अज़ीज़ द्वारा निर्देशित "हैप्पी फ़िर भाग जायेगी" में अपने शानदार अभिनय के साथ अपनी पहचान छोड़ी। इस कार्यक्रम के सेंट्रा ग्रीन्स और ऑटो लाउंज के प्रायोजक थे। राउंड टेबल इंडिया 2.0 के चेयरमैन पंकज जैन और उनकी टीम के साथ एरिया वाइस चेयरमैन आयुष जैन आज रात 2 नए क्लासरूम को सपोर्ट करने के लिए फंड जुटा रहे हैं। इस शो के टिकट बुक मायॅ शो पर ऑनलाइन और और लुधियाना में ऑफलाइन बेचे गए थे।

Jeeveshu Ahluwalia a leading Stand Up Comedian is performing in Ludhiana




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023