October 13, 2026 13:01:25

पार्क प्लाजा में दो दिवसीय फैशन वीक एंड एग्जीबिशन का आगाज, रैंप पर बिखरा फैशन का जलवा

बॉलीवुड डिज़ाइनर रोहित वर्मा ने की शिरकत, आज ग्रैंड फिनाले में अपनी कलेक्शन पेश करेंगे

Feb5,2020 | Yashpal Sharma | Ludhiana

ई न्यूज पंजाब, लुधियाना लुधियाना के होटल पार्क प्लाजा में द ईडब्ल्यू कंपनी की तरफ से दो दिवसीय फैशन वीक एंड एग्जीबिशन का आगाज बुधवार को किया गया। ईडब्ल्यू कंपनी की पीआर डायरेक्टर साहिबा ने बताया कि पहले दिन के इवेंट में आईएनआईएफडी  जेन अक्स के 7 यंग डिजाइनर्स की तरफ से फैशन शो में अपनी कलेक्शन शोकेस की गई। जिसे मॉडल्स ने डाल कर रैंप पर जल्वे बिखरे। इसके इलावा ई एम शी शो फ़ॉर ए कॉज का आयोजन भी किया गया जिसमें फेमस डिजाइनर ज्योति बांसल,डिज़ाइनर कृष्णा कौतोर और प्रिया ओसवाल की ड्रेसेस डाल कर शहर की लेडीज़ और मॉडल्स ने वाक की । जिनको मेकअप आर्टिस्ट मेघा गुप्ता और सुप्रीत बेदी द्वारा मेकअप करके तैयार किया गया। इस इवेंट में एंकरिंग मीरा नागपाल ने की। शो के अंत मे लाइव बैंड शिवोम द्वारा प्रस्तुति दी गई जिसमें फेमस डिज़ाइनर ज्योति बांसल ने अपनी ब्राइडल कलेक्शन पेश की और मेकअप आर्टिस्ट पलका अरोड़ा ने मॉडल्स को रेडी किया।विशेष रूप से इस इवेंट में मुंबई से बॉलीवुड डिज़ाइनर  रोहित वर्मा ने शिरकत की।इस मौके पर उपस्थित  बॉलीवुड डिजाइनर रोहित वर्मा ने कहा कि लुधियाना से मेरा बहुत करीबी रिश्ता है। इस बार मैं लुधियाना के लिए वैल्यू ऑफ शैडो कलेक्शन लेकर आया हूं, जो बेहद खास होगा। मैं भारतीय संस्कृति को ही रिप्रजेंट करता हूं।।इसी तरह दूसरे दिन वीरवार को इवेंट में रूपा पाहवा द्वारा वाओ द फेनोमेनल वूमन टॉक शो एवं फैशन शो आयोजित किया जा रहा है।उसके बाद दिल्ली से स्टाइलिस्ट एक्सपर्ट भावना सिंह की मास्टर क्लास आयोजित की जाएगी। इस इवेंट की समाप्ति पर ग्रैंड फिनाले फैशन शो वैली ऑफ शैडोस का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बॉलीवुड डिज़ाइनर रोहित वर्मा द्वारा अपनी कलेक्शन शोकेस की जाएगी।

Fasion-Week-In-Park-Plaza




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023