August 19, 2026 21:10:58

भारत ने छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता, इंग्लैंड को 100 रन से हराया; वैभव सूर्यवंशी ने 175 रन बना 15 छक्के लगाए

Feb6,2026 | Enews Team | New Delhi

नई दिल्ली। भारत ने छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप जीत लिया है। टीम ने शुक्रवार को इंग्लैंड पर 100 रनों की जीत हासिल की। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 411 रन बनाए। 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 80 बॉल पर 175 रन बनाए। इनमें से 150 रन बाउंड्री से बने। वैभव ने 218.75 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए पारी में 15 चौके और 15 सिक्स लगाए। कप्तान आयुष म्हात्रे ने 53 रनों की पारी खेली। इंग्लैंड की ओर से सेबेस्टियन मॉर्गन और एलेक्स ग्रीन ने 2-2 विकेट झटके। 412 रन का टारगेट चेज कर रही इंग्लिश टीम 40.2 ओवर में 311 रन पर ऑलआउट हो गई। आरएस अंबरीश ने 3 विकेट झटके। दीपेश देवेन्द्रन और कनिष्क चौहान को 2-2 विकेट मिला। इंग्लैंड के कालेब फॉल्कनर ने 67 बॉल पर 115 रन बनाए। ओपनर बेन डॉकिन्स ने 56 बॉल पर 66 रन की पारी खेली।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: आयुष म्हात्रे (कप्तान), आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल और दीपेश देवेन्द्रन।

इंग्लैंड टीम: थॉमस रेव (कप्तान), बेन डॉकिन्स, जोसेफ मोरिस, बेन मेयस, कालेब फॉकनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मीटो, मैनी लुम्सडेन और एलेक्स ग्रीन।

India-Won-The-Under-19-World-Cup-For-The-Sixth-Time-Defeating-England-By-100-Runs-Vaibhav-Suryavanshi-Scored-175-Runs-And-Hit-15-Sixes




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us