October 13, 2026 08:24:58

सतलुज क्लब तंबोला दौरान जब भाजपा प्रवक्ता ने कर डाला हंगामा, मामला थाने तक पहुंंचा

Jul21,2025 | Yashpal Sharma | Ludhiana

यशपाल शर्मा, लुधियाना 

लुधियाना के सबसे बडे़ व प्रतिष्ठित सतलुज क्लब में संडे़ नाइट को खूब हंगामे भर माहौल रहा। असल में क्लब में हर रविवार की तरह लेडीज तंबोला खिलाया जा रहा था और इसी तंबोले के दौरान क्लब का माहौल गर्मा गया। बताया जाता है कि इस तंबोले के दौरान चार महिलाओं का हाउस बन गया। लेकिन इस हाउस की प्राइज मनी जो कि करीब एक हजार रुपए बताई जाती है, के लिए कुल तीन लेडीज क्लेम करने को आई। जिसके बाद ये एक हजार रुपए की राशि इन तीन महिलाओं के बीच बांट कर गेम आगे शुरु कर दी गई। लेकिन एक महिला जो की भाजपा के चर्चित प्रवक्ता की बीवी थी, ने कुछ मिनट के बाद खडे़ हो क्लेम किया कि उनका भी हाउस बना था और बांटी गई प्राइज मनी में उनका भी हिस्सा है। लेकिन ये गेम खिला रही महिला का कहना था कि अब तो प्राइज मनी बांटी जा चुकी है, जब तीन महिलाओं ने इसके लिए अपना क्लेम किया तब वे क्यों नहीं आईं। बस इतनी सी बात को लेकर माहौल गर्मा गया और भाजपा के प्रवक्ता भी अपनी बीवी के फेवर में आ खडे़ हुए। इस पूरे वाक्या के दौरान माइक ऑन था और क्लब मैंबर्स से खचाखच भरे क्लब गार्डन में माहौल तनाव पूर्ण बन गया। जब ये विवाद 15 मिनट तक न थमा तो किसी मेंबर ने डिप्टी कमिश्नर व क्लब प्रेसीडेंट, तो किसी ने जनरल सेक्रेटरी डा. डॉ आशीष आहूजा तो किसी ने स्पोर्टस सेक्रेटरी सुलभा जिंदल को फोन घुमा दिए। जिसके कुछ ही मिनट में डॉ आशीष आहूजा भी क्लब पहुंच गए और इस मामले को शांत करने में जुट गए। इसी बीच मामला जब डीसी साहिब के ध्यान में आया तो इस विवाद में पुलिस की भी एंट्री हो गई। थाना डिवीजन नंबर 5 के पुलिस अफसर व मुलाजिम भी क्लब पहुंच गए। बताया जाता है कि मौके पर 50 से अधिक क्लब मैंबर ने उक्त भाजपा प्रवक्ता पर अनुशासत्मिक कारर्वाई के तहत उसे सस्पेंड करने की मांग भी की है। फिलहाल अब इस पूरे विवाद को ठंड़ा करने की भी कोशिशें आरंभ हो चुकी हैं। 

When-The-Bjp-Spokesperson-Created-Ruckus-During-Sutlej-Club-Tambola-The-Matter-Reached-The-Police-Station




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023