October 13, 2026 09:12:13

सतलुज क्लब जनरल सेक्रेटरी का पद ईमानादारी से निभाने की जरुरत, बेहतर फैसिलिटी खुद ब खुद मिलेगी- गुरमीत कैरों

Mar3,2025 | Yashpal Sharma | Ludhiana

लोधी क्लब में सीए नितिन महाजन ग्रुप की जीत के बाद अब सभी सतलुज क्लब चुनाव पर सबकी नजर आ टिकी है। चुनाव में खडे़ होने वाले कैंडीडेटस की ओर से आज शाम से नामांकन भरने का सिलसिला आरंभ होने जा रहा है और ये कल शाम तक चलेगा। सतलुज क्लब में सबसे अहम चुनाव जनरल सेक्रेटरी पद पर हैं, जहां गुरमीत सिंह कैरों मजबूत दावेदार के तौर पर अपना दावा ठोंके हुए है और उनके भाई व क्लब के पूर्व जरनल सेक्रेटरी गुरिंदर सिंह कैरों जोरशोर से क्लब मैंबर्स से वोट एंड स्पोर्ट जुटाने में लगे हुए हैं। गुरिंदर सिंह कैरों का क्लब की राजनीति में बड़ा होल्ड़ माना जाता है और इसलिए गुरमीत सिंह कैरों के दावे को भी मजबूत माना जा रहा है। जनरल सेक्रेटरी पद के दावेदार गुरमीत सिंह कैरों से क्लब को लेकर उनकी प्राथमिकता पूछी गई तो उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जनरल सेक्रेटरी का पद अगर ईमानदारी से निभाया जाता है तो क्लब को हमेशा प्राॅफिट में रहेगा और मैंबर्स को भी क्लब में 7 स्टार फैसिलिटी मिल पाएगी। उन्होंने कहा कि सबसे अहम बात है कि सतलुज क्लब लुधियाना में पहले और पंजाब में भी पहले पांच क्लबों में आता है, लेकिन इस मुकाम पर बने रहकर ओर अधिक तरक्की करना मेरा लक्ष्य रहेगा। उन्होंने कहा कि क्लब में पार्किंग, सिक्योरिटी सहित फूड क्वालिटी सहित कईं अन्य मुददे हैं, जिन पर अगर मेहनत की जाए तो क्लब के पुराने मेंबर अपने परिवार सहित क्लब में लौट आएंगे। उन्होंने कहा कि जनरल सेक्रेटरी बनने के बाद मैंबर्स को बेहतरीन माहौल व इंफ्रास्ट्रक्चर देने पर उनका जोर रहेगा।  

There-Is-A-Need-To-Play-The-Post-Of-Sutlej-Club-General-Secretary-With-Honesty-Better-Facilities-Will-Be-Available-Automatically-Gurmeet-Kairon




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023