October 13, 2026 13:10:58

सीनियर सर्जन डॉ आशीष आहूजा ने सतलुज क्लब के जनरल सेक्रेटरी के पद पर दावा ठोका, अनुशासन बहाल करना पहली प्राथमिकता

Mar2,2025 | Yashpal Sharma | Ludhiana

शहर के प्रतिष्ठित सतलुज क्लब चुनाव में इस बार डीएमसी अस्पताल के सीनियर सर्जन डॉक्टर आशीष आहूजा भी चुनाव मैदान में उतर गए है, उनकी ओर से भी क्लब के जनरल सेक्रेटरी के पद पर चुनाव लड़ने की दावेदारी ठोकी गई है । डॉ आशीष आहूजा के चुनाव मैदान में उतरने से जनरल सेक्रेटरी पद का चुनाव बेहद ही रोचक होता दिखाई दे रहा है। फिलहाल इस पद पर त्रिकोणा मुकाबला बन गया है। डॉ आशीष आहूजा से जब इस बार क्लब के होने जा रहे हैं चुनाव में बतौर जनरल सेक्रेटरी उनकी क्या पहला रहेगी, तो इस पर बताते उन्होंने कहा कि क्लब में सबसे पहले अनुशासन को बहाल किया जाएगा। जिसकी बेहद कमी क्लब में दिखाई दे रही है । उन्होंने उदाहरण देते कहा कि क्लब में 3 दिन पहले ही एक वाकया सामने आया,  जिसमें क्लब की बार में एक आउटसाइडर रिवाल्वर लटकाए देखा गया और एक सीनियर मेंबर की ओर से  मौजूदा क्लब एग्जीक्यूटिव को जब यह पूछने को कहा गया कि यह किसकी एंट्री पर अंदर आया है तो उक्त एग्जीक्यूटिव ने यह पता करने से साफ इनकार कर दिया और सीनियर मेंबर के साथ ही बहस बाजी करनी शुरू कर दी । आहूजा ने  कहा कि यह एग्जीक्यूटिव की जिम्मेदारी है कि अगर क्लब का कोई मेंबर किसी बात को लेकर असहज महसूस कर रहा है तो उसका तुरंत हल होना चाहिए ।  इसीलिए वे क्लब में सबसे पहले अनुशासन को बहाल करवाएंगे । उन्होंने यह भी कहा कि जिन्होंने सतलुज क्लब के निर्माण में और इसकी शुरुआत में अहम योगदान देने वाले शहर के कॉर्पोरेट क्लब आना पसंद नहीं करते लेकिन उनकी कोशिश रहेगी की फिर से पुराने कॉरपोरेट घराने के पारिवारिक सदस्य क्लब में आए । उनके लिए वैसा ही माहौल और इंफ्रास्ट्रक्चर लाना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। इसके साथ-साथ  क्लब में आउटसाइडर की एंट्री पर भी नजर रहेगी। आपको बता दे कि डॉक्टर आशीष आहूजा को शहर के कॉर्पोरेट घरानों की सपोर्ट है और वह शहर के नामी इकबाल हॉस्पिटल परिवार से संबंधित है।

Senior-Surgeon-Dr-Ashish-Ahuja-Stakes-Claim-To-The-Post-Of-General-Secretary-Of-Sutlej-Club-Restoring-Discipline-Is-The-First-Priority




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023